New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जेम्स एंडरसन नाइटहुड से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

हाल ही में इंग्लैंड के महान पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • एंडरसन ने 2003 में लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
  • उन्होंने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
  • 21 वर्षों के करियर में उन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले।
  • एंडरसन ने 704 टेस्ट विकेट लिए –
    • यह आंकड़ा उन्हें शेन वार्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद तीसरा स्थान दिलाता है।
  • वे इंग्लैंड के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  • एंडरसन ने अपने करियर में चार बार एशेज श्रृंखला जीती है।
  • वे 42 वर्ष की उम्र में रिटायर हुए।

नाइटहुड की उपाधि के बारे में:

  • यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है।
  • इसे यूनाइटेड किंगडम और कुछ अन्य राष्ट्रमंडल देशों में राज्य द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।
  • प्रदानकर्ता: ब्रिटेन का सम्राट/सम्राज्ञी (वर्तमान में राजा चार्ल्स III)।
  • अनुशंसा: यह सम्मान आमतौर पर प्रधानमंत्री की सलाह पर दिया जाता है।
  • सम्मानसूचक उपाधि:
    • पुरुषों को "Sir" की उपाधि दी जाती है।
    • महिलाओं को "Dame" कहा जाता है।
    • जैसे: Sir James Anderson (जेम्स एंडरसन को नाइटहुड मिलने के बाद)।

भारतीय परिप्रेक्ष्य में:

  • भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई भारतीयों को यह उपाधि दी गई थी (जैसे – Sir C.V. Raman, Sir Syed Ahmed Khan)।
  • स्वतंत्रता के बाद भारत में यह उपाधि समाप्त कर दी गई और;
    • अब इसे स्वीकार नहीं किया जाता।

प्रश्न. नाइटहुड (Knighthood) उपाधि किस देश की एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्रणाली का हिस्सा है?

(a) अमेरिका

(b) भारत

(c) यूनाइटेड किंगडम

(d) फ्रांस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR