New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया बने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गए 
  • वर्तमान समय में ये पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। 
  • गुरमीत सिंह संधावालिया 4 फरवरी 2024 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार देख चुके हैं।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति 

  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, CJI तथा सम्बंधित राज्य के राज्यपाल से परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्वारा की जाती है 
  • उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, राज्यपाल, सम्बंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा CJI एवं सुप्रीम कोर्ट के दो अन्य वरिष्ठतम न्यायाधीशों से परामर्श करने के बाद राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
  • उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का स्थानांतरण, CJI से परामर्श करने के बाद राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है 
    • स्थानांतरण के मामले में CJI को उच्चतम न्यायालय के 4 अन्य वरिष्ठतम न्यायाधीशों तथा सम्बंधित उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से भी परामर्श करना होता है 

उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने की पात्रता 

  • उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के पात्र होने के लिए –
    • व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए और 
    • दस वर्षों तक भारत में न्यायिक पद पर होना चाहिए या 
    • समान अवधि के लिए लगातार उच्च न्यायालय या दो या अधिक ऐसे न्यायालयों में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
  • उच्च न्यायालय में न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक पद पर बने रहते हैं 

प्रश्न  - हाल ही में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया ?

(a) हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय

(b) दिल्ली उच्च न्यायालय

(c) इलाहाबाद उच्च न्यायालय

(d) पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR