कावेरी टर्बोफैन इंजन

चर्चा में क्यों?

  • कावेरी इंजन को उड़ान के दौरान परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी गई है। 
    • यह घोषणा गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) द्वारा की गई।
  • मूल रूप से इसे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस को शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
  • कावेरी इंजन को पिछले कुछ वर्षों में कई तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा था।
    • इसके कारण तेजस कार्यक्रम के लिए इसका प्रमाणन रद्द कर दिया गया।
  • इसके बावजूद, DRDO ने मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) जैसे घातक स्टील्थ UCAV कार्यक्रम में उपयोग के लिए इंजन के शुष्क संस्करण को विकसित करना जारी रखा।
  • कावेरी इंजन का व्यापक जमीनी परीक्षण किया गया है, जिससे लगभग 49-51 kN का ड्राई थ्रस्ट प्राप्त हुआ है, जो UAV अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। 

कावेरी टर्बोफैन इंजन का उड़ान के दौरान परीक्षण:

  • उड़ान के दौरान परीक्षण के लिए मंजूरी कई चरणों के बाद मिली है।
    • इसमें रूस में किए गए उच्च-ऊंचाई सिमुलेशन और भारत में व्यापक जमीनी परीक्षण हुए हैं। 
  • इसमें कावेरी इंजन को उड़ान परीक्षण बेड (एफटीबी) पर स्थापित करना शामिल है।
    • इससे वास्तविक दुनिया की उड़ान स्थितियों के तहत इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सकेगा। 
  • इस चरण में यह मूल्यांकन किया जाएगा कि इंजन विभिन्न उड़ान गतिशीलता पर कितनी अच्छी तरह प्रतिक्रिया करता है और विमान प्रणालियों के साथ एकीकृत होता है।

कावेरी टर्बोफैन इंजन:  

  • 1980 के दशक में भारत ने स्वदेशी जेट इंजन विकसित करने की दिशा में पहला कदम उठाया और कावेरी परियोजना शुरू की गई।
  • यह भारत का एक स्वदेशी रूप से विकसित टर्बोफैन इंजन है।
  • इसे गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य देश को विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करना था।
  • इसका लक्ष्य तेजस लड़ाकू विमान के लिए एक शक्तिशाली और विश्वसनीय इंजन विकसित करना था।
  • कावेरी इंजन की विशेषताएं:
    • यह एक टर्बोफैन इंजन है, जो उच्च थ्रस्ट और अच्छी ईंधन दक्षता प्रदान करता है।
    • इस इंजन में कई स्वदेशी तकनीकें शामिल हैं, जैसे कि उच्च तापमान वाले धातुओं का उपयोग और उन्नत नियंत्रण प्रणाली।

गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई):

  • यह भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक अग्रणी प्रयोगशाला है। 
  • यह संस्थान देश की रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत एयरो गैस टर्बाइन इंजनों और उनके व्युत्पन्नों के डिजाइन, विकास और समेकन के लिए समर्पित है।

प्रश्न. कावेरी टर्बोफैन इंजन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1.  इसे उड़ान के दौरान परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी गई है।
  2. इसे गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट द्वारा विकसित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न  तो 1 न  ही 2 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT