New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

लियोनेल मेस्सी को मिला प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम

चर्चा में क्यों?

  • अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी को राष्ट्रपति जो बिडेन से प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्राप्त हुआ। 
  • लियोनेल मेसी,पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्हे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    • इस बार जो बाइडन ने कुल 19 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया है; इनमें शामिल हैं-
      • पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन
      • फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन
      • पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर
      • निवेशक जॉर्ज सोरोस आदि

प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम:

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • इसे उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अमेरिका या विश्व के लिए असाधारण योगदान दिया हो।
  • यह सम्मान विज्ञान, कला, खेल, शिक्षा, मानवता, राजनीति, और अन्य क्षेत्रों में दी गई महान सेवाओं के लिए दिया जाता है।

लियोनेल मेस्सी को यह सम्मान क्यों?

  • फुटबॉल में अभूतपूर्व योगदान:
    • मेस्सी को आधुनिक फुटबॉल का महानतम खिलाड़ी माना जाता है।
    • उन्होंने न केवल अर्जेंटीना बल्कि विश्व स्तर पर फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
  • वैश्विक प्रेरणा:
    • मेस्सी अपने खेल कौशल और समर्पण के लिए लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
    • वे खेल में अनुशासन और कड़ी मेहनत का आदर्श उदाहरण हैं।
  • मानवता और दान कार्य:
    • मेस्सी अपने लियो मेस्सी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

 प्रश्न.  प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है?

(a) अर्जेंटीना

(b) फ्रांस

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका

(d) ब्राजील

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR