New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महाराष्ट्र ने महिला सशक्तिकरण के लिए 'आदिशक्ति अभियान'

चर्चा में क्यों?

महाराष्ट्र सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थान चौंडी में आयोजित एक विशेष सत्र के दौरान आदिशक्ति अभियान को मंजूरी दी।

आदिशक्ति अभियान के बारे में:

  • मुख्य उद्देश्य एवं फोकस क्षेत्र:
    • मौजूदा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन और विस्तार।
    • कुपोषण, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करना।
    • घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों को संबोधित करना।
    • पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
    • गांव से राज्य स्तर तक जागरूकता एवं कार्रवाई के लिए समितियों की स्थापना।
    • ग्राम पंचायतों के अच्छे कार्यों को सम्मानित करने हेतु 'आदिशक्ति पुरस्कार' की शुरुआत।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • बहु-स्तरीय समिति प्रणाली: गांव, तालुका, जिला, मंडल और राज्य स्तर पर समितियां गठित।
    • पंचायत समितियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और तालुका संरक्षण अधिकारी अभियान में भागीदार होंगे।
    • कुल बजट: ₹10.50 करोड़।
    • वार्षिक मूल्यांकन: ग्राम पंचायतों का कार्य 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि में आंका जाएगा।
    • पुरस्कार वितरण: मार्च महीने में तालुका, जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।
  • समितियों का कार्य:
    • पीड़ितों को परामर्श और सहायता प्रदान करना।
    • बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाना।
    • दुर्व्यवहार और हिंसा के मामलों में हस्तक्षेप करना

प्रश्न: आदिशक्ति अभियान’ किस राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया है?

(a) मध्य प्रदेश

(b) महाराष्ट्र

(c) उत्तर प्रदेश

(d) बिहार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR