New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

चर्चा में क्यों ?

भारत ने अपनी नई ग्लोबल ब्यूटी एम्बेसडर चुन ली है। राजस्थान के गंगानगर की मॉडल मनिका विश्वकर्मा को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। 

प्रमुख बिंदु:

  • इस जीत के साथ ही मनिका अब इस वर्ष थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • गंगानगर से ताल्लुक रखने वाली मनिका ने दिल्ली में मॉडलिंग और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू की।
  • उन्होंने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीतकर राष्ट्रीय मंच तक का मार्ग प्रशस्त किया। 
  • इसके बाद, 50 प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज हासिल किया।

भारत और मिस यूनिवर्स की गौरवशाली विरासत

  • भारत का मिस यूनिवर्स मंच पर लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है। यहाँ से निकली विजेता आगे चलकर वैश्विक आइकन बनीं। प्रमुख उदाहरण:
    • सुष्मिता सेन (1994) - मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय।
    • लारा दत्ता (2000) - दूसरी भारतीय विजेता।
    • हर्नाज़ संधू (2021) - दो दशकों बाद भारत के लिए तीसरा ताज।
  • मनिका विश्वकर्मा की जीत के साथ ही भारत को उम्मीद है कि वह अपने ग्लोबल ब्यूटी क्राउन की सूची में एक और नाम जोड़ सकेगा।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025:

  • इसका आयोजन जयपुर,राजस्थान में हुआ।
  • प्रतियोगिता स्तर: राष्ट्रीय (50 प्रतियोगियों के बीच)
  • अंतरराष्ट्रीय मंच: 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, थाईलैंड 2025

प्रश्न. मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज किसे पहनाया गया ?

(a) हर्नाज़ संधू

(b) मनिका विश्वकर्मा

(c) लारा दत्ता

(d) सुष्मिता सेन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X