New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

बुध ग्रह

प्रारम्भिक परीक्षा – बुध तथा सौरमंडल के अन्य ग्रह
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • नासा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध की एक सुंदर छवि साझा की।

mercury-planet

प्रमुख बिंदु

  • जारी की गई तस्वीर में बुध ग्रह भूरा और नीला रंगों के साथ कई रंगों में दिखाई दे रहा है और इसकी सतह पर कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे कि कोई जगमगाता हीरा हो। 
  • सूर्य से निकटता के बावजूद, बुध हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह नहीं (शुक्र है) है। इसकी वजह ये है कि वायुमंडल के बजाय, बुध के पास एक पतला बहिर्मंडल है जो ज्यादातर ऑक्सीजन, सोडियम, हाइड्रोजन, हीलियम और पोटेशियम से बना है। 
  • वायुमंडल की कमी और सूर्य से निकटता के कारण, बुध पर दिन और रात का तापमान दिन के दौरान 800ºF (430ºC) से लेकर रात में -290 ºF (-180 ºC) तक नाटकीय रूप से बदलता रहता है।
  • इसके अतिरिक्त, बुध के पास अपेक्षाकृत कमजोर चुंबकीय क्षेत्र है, जो पृथ्वी के मुकाबले केवल 1% मजबूत है , जो ग्रह की सतह पर चुंबकीय बवंडर बनाने के लिए सौर हवाओं के साथ संपर्क करता है।

बुध के बारे में -

  • बुध सूर्य का सबसे निकटतम तथा सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। यह 88 दिनों में सूर्य की परिक्रमा पूर्ण कर लेता है। 
  • सूर्य और पृथ्वी के बीच में होने के कारण बुध एवं शुक्र को अन्तर्ग्रह (Interior Planets) भी कहते हैं। 
  • वायुमंडल के अभाव के कारण बुध पर जीवन सम्भव नहीं है, क्योंकि यहाँ दिन अति गर्म व रातें बर्फीली होती हैं। इसका तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक (560°C) है। बुध का एक दिन पृथ्वी के 90 दिन के बराबर होता है।
  • परिमाण (mass) में यह पृथ्वी का 18वाँ भाग है। बुध के सबसे पास से गुजरने वाला कृत्रिम उपग्रह मैरिनर-10 था. जिसके द्वारा लिए गए चित्रों से पता चलता है कि इसकी सतह पर कई पर्वत, क्रेटर और मैदान है। 
  • बुध और शुक्र का कोई भी उपग्रह नहीं है। 
  • नासा द्वारा वर्ष 2004 में बुध ग्रह के लिए भेजा गया मानव रहित अंतरिक्ष यान 'मैसेन्जर' 30 अप्रैल, 2015 को बुध ग्रह की सतह से टकराकर नष्ट हो गया।

marss

आकार के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम

  • 1.बृहस्पति,2. शनि,3. अरूण, 4. वरुण,5. पृथ्वी, 6. शुक्र , 7. मंगल, 8. बुध

द्रव्यमान के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम

  • 1.बृहस्पति, 2. शनि, 3. वरूण, 4. अरूण, 5. पृथ्वी, 6. शुक्र,7. मंगल, 8. बुध 

घनत्व के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम

  • 1.बृहस्पति, 2. शनि,3. वरूण, 4. अरूण,5. पृथ्वी,6. शुक्र, 7. मंगल, 8. बुध 

टेरेस्ट्रीयल ग्रह

  • 1.बुध, 2. शुक्र, 3. पृथ्वी, 4. मंगल

जोबियन ग्रह

  • 1.बृहस्पति, 2. शनि, 3. अरूण, 4. वरूण 

दूरी के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम

  • 1.बुध, 2. शुक्र , 3. पृथ्वी, 4. मंगल, 5. बृहस्पति, 6. शनि, 7. अरूण, 8. वरूण

परिक्रमण अवधि के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम

  • 1.बुध, 2. शुक्र, 3. पृथ्वी, 4. मंगल, 5. बृहस्पति, 6. शनि, 7. अरूण, 8. वरुण

परिक्रमण वेग के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम 

  • 1.बुध, 2. शुक्र, 3. पृथ्वी, 4. मंगल, 5. बृहस्पति,6. शनि, 7. अरुण, 8. वरुण

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. बुध का वायुमंडल ऑक्सीजन, सोडियम, हाइड्रोजन, हीलियम और पोटेशियम से मिलकर बना है।
  2. बुध का कोई भी अपना उपग्रह नहीं है। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (b)

स्रोत: आईई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR