New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मिलाशा जोसेफ द्वारा सात ज्वालामुखी शिखर चढ़ने का मिशन 

प्रारम्भिक परीक्षा – समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2

चर्चा में क्यों है ?

  • मरारीकुलम की मिलाशा जोसेफ दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखरों पर चढ़ने के मिशन पर हैं; वह पिछले 21 महीनों में पहले ही तीन बार चढ़ चुकी है।

Milasha-joseph

मुख्य बिंदु

  • मिलाशा जोसेफ 'समाज की बाधाओं को दूर करने' में विश्वास करती है।
  • चुनौतियों पर विजय पाने की उनकी चाहत ने मिलाशा जोसेफ को सात ज्वालामुखी शिखर (सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी) पर चढ़ने के महत्वाकांक्षी मिशन के लिए प्रेरित किया है।
  • नवंबर 2021 और जून 2022 में क्रमशः तंजानिया में माउंट किलिमंजारो और ईरान में माउंट दमावंद पर चढ़ाई की, वह 8 अगस्त, 2023 को रूस में माउंट एल्ब्रस/ एल्ब्रुस के शिखर पर पहुंची। 
  • महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू किया गया नवीनतम पर्वतारोहण अभियान पांच दिनों में पूरा हुआ। 
  • सुश्री जोसेफ कहती हैं किसी भी चीज़ ने मुझे विशेष रूप से प्रेरित नहीं किया' वास्तव में मेरी इच्छा ने इसे प्रज्वलित किया।
  • मैं एक जीवंत उदाहरण बनना चाहती थी कि महिलाएं, समाज की बाधाओं को तोड़ सकती हैं।
  • वह कहती हैं कि माउंट किलिमंजारो पर चढ़ना, उनका पहला पर्वतारोहण अनुभव था, एक परिवर्तनकारी अनुभव था जिसने उनकी सीमाओं को बढ़ाया और उन्हें और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • सुश्री जोसेफ के पास चार और पर्वत हैं - अर्जेंटीना-चिली सीमा पर ओजोस डेल सालाडो, मैक्सिको में पिको डी ओरिज़ाबा, पापुआ न्यू गिनी में माउंट गिलुवे और अंटार्कटिका में माउंट सिडली  उनकी आगे की लिस्ट में हैं।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से सात ज्वालामुखी शिखर चढ़ने का मिशन किसका है?

(a) मिलाशा जोसेफ

(b) अरुणिमा सिन्हा 

(c) प्रेमलता अग्रवाल 

(d) संगीता बहल 

उत्तर (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र पर्वतारोहियों के द्वारा किये गए कार्यों पर चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X