
चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में, केरल के कोझिकोड जिले में नेगलेरिया फाउलेरी के कारण होने वाले संक्रमण प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से एक लड़की की मृत्यु हो गई।
नेगलेरिया फाउलेरी
- यह एक स्वतंत्र जीवधारी अमीबा या एककोशिकीय जीव है।
- इसे दिमाग खाने वाले अमीबा भी कहा जाता है
- यह अमीबा गर्म ताजे पानी वाले स्थानों जैसे झीलें और नदियाँ, स्विमिंग पूल इत्यादि में पाया जा सकता है
- जब लोग पानी में तैर रहे होते हैं तब यह नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और फिर यह मस्तिष्क तक जाता है
- यह मस्तिष्क के ऊतकों को नष्ट कर देता है और सूजन का कारण बनता है।
- यह गैर-संचारी है दूषित पानी पीने से लोग नेगलेरिया फाउलेरी से संक्रमित नहीं होते हैं।
प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस
- यह एक दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण है जो नेग्लेरिया फाउलेरी के कारण होता है।
- इसके लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, गर्दन में अकड़न और भ्रम का अनुभव होना शामिल है
- इस बीमारी का अभी तक कोई प्रभावी इलाज नहीं है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT