New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

'नाम गेम' 

प्रारम्भिक परीक्षा – 'नाम गेम'
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी चिड़ियाघर में पैदा हुआ पहला जिराफ़ बेबी का नाम रखने के लिए 'नाम गेम' शुरू किया है।

name-game

प्रमुख बिंदु 

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम राज्य चिड़ियाघर सह बॉटनिकल गार्डन, जिसे गुवाहाटी चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, में पैदा हुए जिराफ़ के लिए नाम सुझाने का खेल अर्थात 'नाम गेम' शुरू किया है।

विशेषता 

  • असम चिड़िया घर में पहले कोई जिराफ नहीं था, पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत यहाँ वर्ष 2019 में मैसूर से एक विजय नाम का नर जिराफ लाया गया तथा वर्ष 2022 में पटना से एक मादा जिराफ लाया गया था।
  • इन दोनों के द्वारा एक नये बच्चे का जन्म हुआ है जो असम राज्य का पहला जिराफ़ का बच्चा है। इस बच्चे का नाम रखने के लिए ही असम सरकार द्वारा जिराफ़ के लिए नाम सुझाने का खेल अर्थात 'नाम गेम' शुरू किया गया है।

असम राज्य चिड़ियाघर सह बॉटनिकल गार्डन परिचय:

  • यह उत्तर-पूर्वी भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इसकी स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी ।
  • पूर्व-स्थाने संरक्षण का नोडल केंद्र और जागरूकता और आउटरीच गतिविधियों की मेजबानी।
  • इस चिड़ियाघर में स्थित अत्यधिक प्राकृतिक वनस्पति के कारण इसे असम का "हरित फेफड़ा" ("green lung") कहा जाता है।
  • यह असम की राजधानी गुवाहाटी के मध्य में लहरदार हेंगरबारी पहाड़ियों के बीच स्थित है।
  • इसका क्षेत्रफल 1.75 वर्ग किमी है जिसमें से 110 हेक्टेयर प्राकृतिक वन है।

यहाँ पर पाए जाने वाले प्रमुख जीव-जंतु -

  • यहाँ पर स्तनधारी की 639 प्रजातियाँ, सरीसृप की 142, पक्षी की 389 तथा कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • उत्तर-पूर्व भारत में पाई जाने वाली प्रमुख स्वदेशी प्रजातियाँ-हूलॉक गिब्बन, एक सींग वाला गैंडा, सुनहरा लंगूर, स्टंप-टेल्ड मकाक, सुअर-पूंछ वाला मकाक,स्लो लोरिस नामक दक्षिण एशिया के बंदर, संगाई,तेंदुए, सुनहरी बिल्ली, बिन्तुरोंग, शाही तथा विदेशी प्रजाति में जिराफ़, जलहस्ती,सिंह,अफ़्रीकी सफ़ेद गैंडा आदि पाए जाते हैं। 
  • पक्षी प्रजातियाँ -कैसोवरी, चाँदी का तीतर, तोता, सिनेरियस गिद्ध, स्टेपी ईगल, पहाड़ी मैना, सारस, बैंगनी मूरहेन, सफ़ेद आइबिस आदि । 
  • सरीसृप प्रजातियाँ - मोनोसेलेट कोबरा, चूहा, साँप,ट्रिंकेट, रेड सैंड बोआ, अजगर तथा टोके गेको आदि। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- नाम गेम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह एक केंद्र्प्रयोजित योजना,जिसमें प्रसिद्ध स्थलों का नामकरण किया जाता है।
  2. यह केरल राज्य की योजना है, जिसमें केरल के नदियों का नामकरण किया जायेगा।
  3. यह असम राज्य की योजना है, जिसके द्वारा असम में जन्मे पहले जिराफ़ के बच्चे का नामकरण किया जायेगा।

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- जैव-विविधता से क्या तात्पर्य है ? भारत में पाए जाने वाले प्रमुख हॉट-स्पॉटों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR