नम्रता बत्रा ने विश्व खेलों में वुशु में देश के लिए पहला पदक जीता

चर्चा में क्यों ?

भारत की नम्रता बत्रा ने कल चीन के चेंगदू में 2025 विश्व खेलों में महिलाओं के 52 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रमुख बिंदु:

  • 24 वर्षीय खिलाड़ी को फाइनल में मेंग्यू चेन के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।
  • यह विश्व खेलों में वुशु में भारत का पहला पदक था।
  • पुरुषों की कम्पाउंड तीरंदाजी में ऋषभ यादव के कांस्य पदक के बाद मौजूदा संस्करण में देश का दूसरा पोडियम स्थान था।
  • भारत ने अब तक विश्व खेलों के इतिहास में कुल सात पदक जीते हैं, जिनमे एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य।

2025 विश्व खेल:

  • ये खेल एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है।
  • 2025 विश्व खेल चीन के चेंगदू में आयोजित हो रहे है।
  • यह 7 से 17 अगस्त 2025 तक खेलें जा रहे है। 
  • इनका आयोजन पहली बार चीन में हुआ है।
  • इसमें 118 देशों के लगभग 4,000 एथलीटों ने भाग लिया। 
  • इसमें कुल 34 खेलों के 256 इवेंट्स आयोजित किए गए।
  • ड्रोन रेसिंग खेल पहली बार विश्व खेलों में शामिल हुआ।

प्रश्न. चीन के चेंगदू में 2025 विश्व खेलों में महिलाओं के 52 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रजत पदक किसने जीता है ?

(a) नाओरेम रोशिबिना देवी 

(b) पूजा कादियान 

(c) सुनिता चौधरी 

(d) नम्रता बत्रा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.