New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2025

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली के पूसा कैंपस स्थित भारत रत्न सी. सुब्रह्मण्यम ऑडिटोरियम में खरीफ अभियान 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2025:

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम (जून-सितंबर) के लिए कृषि उत्पादन की योजना बनाना, राज्यों के साथ तालमेल बनाना, और उत्पादकता बढ़ाने के लिए रणनीति तय करना था।

सम्मेलन में भागीदारी:

  • विभिन्न राज्य सरकारों के कृषि सचिव,
  • भारतीय मौसम विभाग,
  • कृषि अनुसंधान संस्थान,
  • और कृषि से जुड़े नीति-निर्माता व विशेषज्ञ सम्मिलित हुए।

महत्वपूर्ण विषयवस्तु:

  1. खरीफ फसलों का उत्पादन लक्ष्य निर्धारण।
  2. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के उपाय।
  3. उन्नत बीज वितरण, सिंचाई और पोषक तत्व प्रबंधन।
  4. ड्रोन और प्रिसिजन एग्रीकल्चर जैसी तकनीकों को बढ़ावा।
  5. जैविक और प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर।

कृषि निवेश योजनाएं:

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कवरेज बढ़ाने के निर्देश।

2024 के खरीफ सीजन का विश्लेषण:

  • बीते खरीफ मौसम में जिन क्षेत्रों में सूखा या बाढ़ जैसे हालात बने, उनका मूल्यांकन।
  • खाद्य सुरक्षा और बाज़ार स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास।

प्रश्न.  खरीफ अभियान 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?

(a) प्रधानमंत्री

(b) कृषि सचिव

(c) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास  

(d) भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR