New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI)- उद्देश्य, प्रमुख कार्य और उपलब्धियाँ

चर्चा में क्यों ?

राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने 19 जून 2026 को अपना 23वाँ स्थापना दिवस मनाया। पिछले दो दशकों में NIXI ने भारत के इंटरनेट बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा देश में सुरक्षित और सुलभ इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

NIXI क्या है?

  • राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Internet Exchange of India - NIXI) एक गैर-लाभकारी (Not-for-Profit) संगठन है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के संरक्षण में की गई थी। यह कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है।
  • NIXI की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत में इंटरनेट के उपयोग और पहुंच को बढ़ावा देना तथा देश के भीतर इंटरनेट ट्रैफिक के आदान-प्रदान को अधिक तेज, सुरक्षित और किफायती बनाना है।

NIXI की स्थापना का उद्देश्य

  • NIXI का प्रमुख लक्ष्य भारत में इंटरनेट अवसंरचना को मजबूत करना और घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को देश के भीतर ही बनाए रखना है। 
  • इसके माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP), कंटेंट प्रदाता और स्वयं का ऑटोनॉमस सिस्टम (AS) नंबर रखने वाले संगठन आपस में सीधे डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
  • इससे —
    • डेटा ट्रांसमिशन की गति बढ़ती है। 
    • अंतरराष्ट्रीय बैंडविड्थ पर निर्भरता कम होती है। 
    • इंटरनेट सेवाओं की लागत घटती है। 
    • नेटवर्क की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ती है। 

NIXI के प्रमुख कार्य

1. इंटरनेट एक्सचेंज सेवाएँ (Internet Exchange Services)

  • NIXI भारत में विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और नेटवर्क ऑपरेटरों के बीच घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है। 
  • इससे भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा भारत में ही रूट होता है, जिससे विलंबता (Latency) कम होती है और इंटरनेट की गुणवत्ता बेहतर होती है।

2. .IN और .भारत डोमेन का प्रबंधन

  • NIXI भारत के देश-कोड शीर्ष-स्तरीय डोमेन (ccTLD) “.IN” तथा “.भारत” का प्रबंधन करता है। यह देश में डोमेन नामों के पंजीकरण, संचालन और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

3. भारतीय रजिस्ट्री फॉर इंटरनेट नेम्स एंड नंबर्स (IRINN)

  • NIXI की इकाई IRINN (Indian Registry for Internet Names and Numbers) भारत में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और संगठनों को IPv4 और IPv6 IP Address आवंटित करती है। इससे इंटरनेट संसाधनों का कुशल प्रबंधन संभव होता है।

4. बहुभाषी इंटरनेट को बढ़ावा

  • NIXI भारतीय भाषाओं में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए कार्य करता है। वर्तमान में यह 22 भारतीय भाषाओं में डोमेन नामों का समर्थन करता है, जिससे स्थानीय भाषाओं में डिजिटल सामग्री और सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

भारत के डिजिटल विकास में योगदान

NIXI भारत के डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह इंटरनेट अवसंरचना को अधिक सुरक्षित, लचीला (Resilient) और समावेशी बनाने में सहायता करता है। डिजिटल इंडिया, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, ई-कॉमर्स तथा डिजिटल भुगतान जैसी सेवाओं के विस्तार में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रमुख उपलब्धियाँ

  • देशभर में 79 इंटरनेट एक्सचेंज प्वाइंट्स (IXPs) का संचालन। 
  • “.IN” और “.भारत” डोमेन का सफल प्रबंधन। 
  • IPv4 और IPv6 संसाधनों का आवंटन। 
  • 22 भारतीय भाषाओं में डोमेन नामों की सुविधा। 
  • घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को देश के भीतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान। 
  • सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR