New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड-2025

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) 13 जनवरी को अपना पहला राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड आयोजित करेगा।

प्रमुख बिंदु:

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 15 जनवरी को अपनी स्थापना के 150 साल पूरे कर रहा है।
  • इस अवसर को मनाने के लिए आईएमडी स्थापना दिवस पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।  
    • 13 जनवरी को अपना पहले राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन
    • 14 और 15 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में विशेष समारोह का आयोजन
  • इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जलवायु और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।  

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड:

  • आईएमडी दक्षिण एशियाई मौसम विज्ञान संघ और भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी के सहयोग से राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड (मेट-ओलंपियाड) आयोजित कर रहा है।
  • यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने ज्ञान का परीक्षण करने, आकर्षक चुनौतियों में भाग लेने और मौसम विज्ञान के बारे में अधिक जानने का अवसर प्रदान करेगी। 
  • ओलंपियाड कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों को लक्षित करेगा।
  • यह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
  • प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के राज्य विजेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय विजेता को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 
  • विजेताओं को एक दिवसीय कार्यशाला और 15 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD):

  • यह भारत में मौसम संबंधी सभी गतिविधियों का केंद्र है।
  • यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • इसकी स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य देश में मौसम संबंधी पूर्वानुमान और चेतावनियां प्रदान करना है। 

 प्रश्न: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना कब हुई थी?

(a) 1857

(b) 1875

(c) 1912

(d) 1947

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR