New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस-2025: 1 अगस्त

चर्चा में क्यों ?

  • राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस हर वर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है।
  • यह पर्वतारोहण जैसे साहसी और रोमांचक खेल को सम्मान देने तथा पर्वतारोहियों के अद्भुत साहस, धैर्य और समर्पण को मान्यता प्रदान करने हेतु समर्पित दिवस है।
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों में पर्वतारोहण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

पर्वतारोहण का महत्व:

  • पर्वतारोहण शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और साहस का भी परिचायक है।
  • यह व्यक्ति को पर्वतीय क्षेत्रों की अनुपम सुंदरता और जैव विविधता से जोड़ता है।
  • पर्वतीय पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा मिलता है।
  •  यह एक संपूर्ण शारीरिक व्यायाम है जो सहनशक्ति, शक्ति और संतुलन को विकसित करता है।

भारत में पर्वतारोहण की स्थिति:

  • भारत में पर्वतारोहण एक लोकप्रिय साहसिक गतिविधि है। हिमालय, सतपुड़ा, विंध्याचल और पश्चिमी घाट जैसे पर्वत शृंखलाएं पर्वतारोहियों के लिए स्वर्ग समान हैं। 
  • भारत सरकार ने पर्वतारोहण को बढ़ावा देने हेतु कई संस्थाएं और योजनाएं स्थापित की हैं:

प्रमुख संस्थाएं:

  • नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी
  • हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (HMI), दार्जिलिंग
  • जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (JIM), पहलगाम
  • एटक (Atal Bihari Vajpayee Institute of Mountaineering and Allied Sports), मनाली

भारत के प्रसिद्ध पर्वतारोही:

  • एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे- वर्ष 1953 को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बने
  • बछेंद्री पाल – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला (वर्ष 1984)
  • अरुणिमा सिन्हा – कृत्रिम अंग के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला

प्रश्न. राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

(a) 29 जुलाई

(b) 1 अगस्त

(c) 15 अगस्त

(d) 5 जून

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR