New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024

चर्चा में क्यों ?

  • युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की।
  • खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं
  • राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:

  • किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और;
    • सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024:
    • श्री गुकेश डी - शतरंज
    • श्री हरमनप्रीत सिंह - हॉकी
    • श्री प्रवीण कुमार - पैरा एथलेटिक्स
    • सुश्री मनु भाकर - निशानेबाजी

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में :

  • इसकी स्थापना 1991-1992 में की गई थी।
  • पहले इसको राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता था।
  • वर्ष 2021 में इसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था।
  • अब इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
  • साथ ही उन्हें एक मेडल और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। 
  • पहले यह राशि सिर्फ 7.5 लाख रुपये होती थी। 
    • लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है।
  • अर्जुन पुरस्कार:
    • खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा;
      • नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।
  • अर्जुन पुरस्कार (आजीवन):
    • यह उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और;
      • सक्रिय खेल करियर से संन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार:
    • खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं तथा;
      • खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं।
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी:
    • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को यह ट्रॉफी दी जाती है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के बारे में:

  • ये खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़ियों को दिए जाते है।
  • इनको भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इन पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार है।

इनके अंतर्गत दिए जाने वाले पुरस्कार-

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  • अर्जुन पुरस्कार
  • अर्जुन पुरस्कार (आजीवन योगदान)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी

इनकी चयन प्रक्रिया:

  • इन पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे।
  • खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं ने एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन किया।
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामासुब्रमणियन की अध्यक्षता वाली एक समिति ने आवेदनों का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया। 
  • इस समिति में शामिल- प्रसिद्ध  खिलाड़ी, खेल पत्रकार और प्रशासक  

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सहीं है?

  1. इन पुरस्कारों की घोषणा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने की।
  2. मनु भाकर को निशानेबाजी में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 

(c) न तो 1 न ही 2 

(d) केवल 1

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR