New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय नौसेना का नया ध्वज

चर्चा में क्यों  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी विमानवाहक पोत आई.एन.एस. विक्रांत (INS Vikrant) की कमीशनिंग के अवसर पर भारतीय नौसेना के नए प्रतीक चिह्न/ध्वज (Ensign/Flag) का अनावरण किया। 

नौसेना का नया ध्वज

शिवा जी का प्रभाव 

  • नए नौसेना ध्वज में दो प्रतीक सम्मिलत है। ध्वज के ऊपरी बाएं कोने में तिरंगा स्थापित है जबकि दायीं ओर बीच में एक गहरा नीला-स्वर्ण अष्टभुजाकार प्रतीक को स्थापित किया गया है।
  • यह अष्टभुजाकार प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरित है।
  • इतिहासकार छत्रपति शिवाजी को फादर ऑफ इंडियन नेवी भी कहते हैं।
  • चोल वंश के पराभव के लगभग सात सदियों बाद शिवा जी ने समुद्र (जल सेना) को अत्यधिक महत्त्व दिया। 
  • ‘शिवाजी : इंडियाज ग्रेट वारियर किंग’ के लेखक वैभव पुरंदर हैं।

indian-navy-flag

  • अष्टभुजाकार में दोहरे स्वर्ण अष्टकोणीय छोर बने हैं, जिसमें स्वर्ण राष्ट्रीय चिह्न (अशोक का सिंहचतुर्मुख स्तम्भशीर्ष) स्थित है। नीले रंग में देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ अंकित है।  

नौसेना का आदर्श वाक्य 

  • इसके नीचे एक रिबन में सुनहरे रंग में नौसेना के आदर्श वाक्य ‘शं नो वरुण:’ उल्लिखित किया गया है।
  • अष्टभुजाकार के भीतर भारतीय नौसेना की कलगी, लंगर बना था, जो औपनिवेशिक अतीत से जुड़ा था। इसके स्थान पर अब स्पष्ट लंगर बना है, जो भारतीय नौसेना की दृढ़ता का प्रतीक है।
  • विदित है कि पूर्व ध्वज में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस सम्मिलित था। अब सेंट जॉर्ज क्रॉस को नए अष्टकोणीय प्रतीक के साथ स्थानांतरित कर दिया गया है।

परिवर्तन का कारण 

  • प्रधानमंत्री के अनुसार, नया ध्वज छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित है और दासता से मुक्ति का प्रतीक है।
  • नौसेना का नया ध्वज औपनिवेशिक चिन्हों को भारतीय व्यवस्था से हटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Navy

नौसेना ध्वज का इतिहास

  • भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय रक्षा बलों को ब्रिटिश औपनिवेशिक ध्वज और बैज के साथ जारी रखा गया था और भारतीय गणतंत्रता के समय केवल भारतीय नौसेना के स्वरुप में परिवर्तन किया गया था।
  • नौसेना के ध्वज में एक अन्य परिवर्तन वर्ष 2001 में भी किया गया था।
  • यद्यपि वर्ष 2004 में पुन: नौसेना के ध्वज को संशोधित किया गया और वर्ष 2001 में किये गए परिवर्तनों को वापस लेते हुए पुन: जॉर्ज क्रॉस को यथास्थिति में स्थापित कर दिया गया।
  • हालाँकि, वर्ष 2004 में किये गए संशोधनों में सेंट जॉर्ज क्रॉस के मध्य में सिंह चिन्ह की स्थापना सर्वप्रमुख थी।
  • इसके अतिरिक्त एक अन्य परिवर्तन करते हुए वर्ष 2014 में नौसेना ध्वज में जॉर्ज क्रॉस के मध्य में स्थापित अशोक चिन्ह के साथ सत्यमेव जयते शब्द को अंकित किया गया था। 

रक्षा मंत्रालय की अन्य प्रमुख उपलब्धियां 

  • उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारों की स्थापना
  • रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को जारी करना
  • घरेलू उद्योग के लिये 68% पूंजी खरीद बजट आवंटन
  • रक्षा उत्पादन एवं निर्यात संवर्धन नीति 2020
  • एफ.डी.आई. सीमा में बढ़ोतरी
  • विगत वर्ष 400 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निर्यात
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR