New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

न्यू स्टार्ट संधि (New START Treety)

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, रूस के राष्ट्रपति ने रूस और अमेरिका के मध्य अंतिम परमाणु हथियार कटौती समझौते को बिना किसी पूर्व शर्त के एक वर्ष और विस्तारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

न्यू स्टार्ट संधि

  • ‘सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि’ (Strategic Arms Reduction Treaty- START) अमेरिका और रूसी संघ के बीच एक परमाणु शस्त्र न्यूनीकरण संधि है, जिसे ‘न्यू स्टार्ट संधि’ (New START Treaty) के नाम से भी जाना जाता है। अप्रैल 2010 में इस संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे, जिसे फरवरी 2011 में लागू किया गया था।
  • न्यू स्टार्ट संधि दिसम्बर 2012 में समाप्त होने वाली मॉस्को की संधि (SORT) का स्थान लेगी। न्यू स्टार्ट संधि शीत युद्ध के अंत में प्रारम्भ हुई स्टार्ट संधि- I (START I treaty) की अनुवर्ती है, जो दिसम्बर 2009 में समाप्त हो गई थी। इसके पश्चात स्टार्ट-ll संधि का प्रस्ताव आया, जिसे कभी लागू नहीं किया जा सका तथा स्टार्ट-lll संधि लिये भी वार्ता कभी पूरी नहीं हो सकी।
  • न्यू स्टार्ट संधि के लागू होने के सात वर्ष के अंदर इससे सम्बंधित दायित्वों को पूरा किया जाना है। इस संधि की अवधि दस वर्ष है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से पांच साल के लिये नवीनीकृत करने का विकल्प शामिल है। इसके तहत सामरिक परमाणु मिसाइल  लॉन्चर की संख्या को आधा किया जाएगा।
  • एस.ओ.आर.टी.प्रणाली (मॉस्को संधि)  के स्थान पर नया निरीक्षण और सत्यापन तंत्र स्थापित किया जाएगा, जिसके तहत तैनात किये गये सामरिक परमाणु वारहेड की संख्या 1550 तथा तैनात और गैर-तैनात अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्चर्स, पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) लॉन्चर, परमाणु आयुध से लैस भारी बमबर्षक यानों की संख्या 800 तक सीमित की जाएगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR