New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

उत्तर कोरिया का मल्लीगयोंग-1 सेटेलाइट (North Korea's Malligyong-1 satellite)

प्रारंभिक परीक्षा – सेटेलाइट (satellite)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

उत्तर कोरिया ने चोल्लिमा- 1 (Chollima-1) रॉकेट को  21 नवंबर 2023 को लांच किया।

Chollima-1

प्रमुख बिंदु 

  • दक्षिण कोरिया और जापान के अनुसार उत्तर कोरिया ने चोल्लिमा- 1(Chollima-1) रॉकेट के माध्यम से पहले जासूसी सेटेलाइट(मल्लीगयोंग-1) को कक्षा में स्थापित किया।
  • वर्ष 2023 में जासूसी सेटेलाइट लांच करने की उत्तर कोरिया का यह तीसरा प्रयास है। 
  • इससे पहले मई और अगस्त 2023 में किए गए प्रयासों में उत्तर कोरिया विफल हो चुका था।
  • उत्तर कोरिया ने जापान के तटरक्षक को सूचित किया था कि वह 22 और 30 नवंबर के बीच किसी भी समय सेटेलाइट लांच कर सकता है।
  • उत्तर कोरिया ने जापान को प्रक्षेपण की जानकारी इसलिए दी है क्योंकि जापान का तट रक्षक बल पूर्वी एशिया में समुद्री सुरक्षा सूचनाओं का समन्वय और उनका आदान- प्रदान करता है।
  • उत्तर कोरिया का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखने के लिए उसे अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली की आवश्यकता है।
  • यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उत्तर कोरिया ने रूस की सहायता से मल्लीगयोंग-1(Malligyong-1 Satellite) सेटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. उत्तर कोरिया ने चोल्लिमा- 1 (Chollima-1) रॉकेट को  21 नवंबर 2023 को लांच किया।
  2. वर्ष 2023 में सेटेलाइट लांच करने की उत्तर कोरिया का यह प्रथम प्रयास है। 
  3. उत्तर कोरिया इससे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रख सकता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X