New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जीता डूरंड कप 2025

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डूरंड कप 2025 का ख़िताब जीता।

डूरंड कप 2025:

  • यह डूरंड कप का 134वां संस्करण था।
  • यह टूर्नामेंट कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में संपन्न हुआ।
  • ये स्थान भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक स्थल माना जाता है।
  • फाइनल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC और डायमंड हार्बर FC आमने-सामने आए।
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 6-1 से जीत दर्ज की और डूरंड कप का खिताब बरकरार रखा।
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड यह कारनामा कर 1989-91 में खिताब बचाने वाली ईस्ट बंगाल FC के बाद पहली टीम बन गई।

डूरंड कप के बारे में:

  • इसकी स्थापना वर्ष 1888 में की गयी थी।
  • इसके संस्थापक मोर्टिमर डूरंड थे।
  • वे उस समय भारत के विदेश सचिव थे।
  • यह एशिया का सबसे पुराना और विश्व का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  • उद्देश्य: मूल रूप से ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के बीच फुटबॉल को प्रोत्साहित करने और उनके मनोरंजन हेतु।
  • शुरुआत में केवल सेना की टीमें भाग लेती थीं।
  • बाद में इसे नागरिक क्लबों और पेशेवर टीमों के लिए भी खोल दिया गया।

ट्रॉफी:

  • डूरंड कप के विजेता को तीन ट्रॉफियाँ दी जाती हैं:
    • डूरंड कप - मूल ट्रॉफी।
    • प्रेसिडेंट्स कप - भारत के राष्ट्रपति द्वारा दान की गई।
    • शिमला ट्रॉफी - 1904 में शिमला के नागरिकों द्वारा भेंट की गई।

स्थान परिवर्तन:

  • शुरुआत में टूर्नामेंट शिमला में हुआ।
  • बाद में दिल्ली में लंबे समय तक खेला गया।
  • अब इसे कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया जाता है, जो भारतीय फुटबॉल का गढ़ है।

प्रमुख रिकॉर्ड्स

  • सबसे सफल क्लब: मोहुन बागान और ईस्ट बंगाल (16-16 खिताब)
  • पहली भारतीय टीम विजेता: मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब (1940)

प्रश्न. हाल ही में डूरंड कप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता ?

(a) ईस्ट बंगाल FC

(b) मोहुन बागान सुपर जायंट्स

(c) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC

(d) डायमंड हार्बर FC

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X