New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 34 हुई

प्रारंभिक परीक्षाजजों की नियुक्ति
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2   

चर्चा में क्यों

तीन नव नियुक्त जजों ने 09 नवंबर, 2023  को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ ली।

Supreme-court

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च अदालत में न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति अगस्टाईन जार्ज मसीह और न्यायमूर्ति संदीप मेहता को उनके पद की शपथ दिलाई।
  • इन तीन जजों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों के सभी 34 पदों पर नियुक्ति पूर्ण हो गयी।
  • न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के, न्यायमूर्ति अगस्टाईन जार्ज मसीह राजस्थान हाईकोर्ट के और न्यायमूर्ति संदीप मेहता गुवाहटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।
  • सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने जजों के नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को 6 नवंबर 2023  को भेजी थी।
  • केंद्रीय कानून मंत्री ने केंद्र सरकार की मंजूरी की घोषणा 8 नवंबर 2023  को ही कर दी थी।
  • इससे पहले जजों की नियुक्ति में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार की आलोचना की थी।
  • राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) डैशबोर्ड पर लंबित मामलों की संख्या 80,000 मामलों के उच्चतम स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

सर्वोच्च न्यायालय के जजों की नियुक्ति

  • सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जजों की नियुक्ति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • भारतीय संविधान में अनुच्छेद 124 (2) में सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया है।
  • अनुच्छेद 124 (2) के अनुसार भारत के राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के परामर्श पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति की जाती है।
  • कॉलेजियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों का पैनल होता है।
  • यही कॉलेजियम सभी राज्यों में हाईकोर्ट के न्यायधीशों की नियुक्ति भी करता है।
  • कॉलेजियम ही निर्णय लेता है कि हाई कोर्ट के कौन से जज पदोन्‍नत होकर सुप्रीम कोर्ट भेजे जाएंगे।

सर्वोच्च न्यायालय का जज बनने के लिए योग्यता

  • भारतीय नागरिक होना।
  • सुप्रीम कोर्ट का जज बनने के लिए जरूरी है कि  हाईकोर्ट में कम से कम 5 साल तक जज रह चुके हों या फिर हाईकोर्ट में न्यूनतम 10 साल तक वकालत की हो।
  • राष्ट्रपति के विचार में जाने-माने कानूनविद हो ।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय संविधान में अनुच्छेद 124 (2) में सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया है। 
  2. कॉलेजियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों का पैनल होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सर्वोच्च न्यायालय के जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR