New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

मुन्नार : एक उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, समान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2 व 3: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास एवं रोज़गार से संबंधित विषय, संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण व क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन)

संदर्भ 

केरल सरकार मुन्नार को एक ‘उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य (Responsible Tourism Destination)’ के रूप में ब्रांड करने के लिए एक अभियान शुरू कर रही है। राज्य का लक्ष्य दिसंबर 2025 तक मुन्नार को आधिकारिक तौर पर ‘उत्तरदायी एवं लचीला पर्यटन स्थल’ घोषित करना है।

उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य की अवधारणा 

  • परिचय : उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य एक ऐसा स्थान होता है जो पर्यावरण, स्थानीय समुदायों एवं संस्कृतियों पर पर्यटन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक प्रभावों को अधिकतम करने के लिए सक्रिय रूप से काम करता है।
  • उद्देश्य : ऐसा पर्यटन अनुभव सृजित करना जिससे आगंतुकों एवं गंतव्य दोनों को लाभ हो तथा स्थल की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

मुख्य विशेषताएँ

  • पर्यावरणीय स्थिरता : गंतव्यों में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, प्रदूषण को कम करने और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग जैसी पहल शामिल हैं। 
  • सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्तरदायित्व : स्थानीय परंपराओं, संस्कृतियों एवं समुदायों का सम्मान करना बहुत ज़रूरी है। इसमें स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करना, सांस्कृतिक अनुभवों को प्रामाणिक रूप से अपनाना और निष्पक्ष श्रम प्रथाओं को सुनिश्चित करना शामिल है।
  • आर्थिक व्यवहार्यता : उत्तरदायी पर्यटन स्थलों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के बीच आर्थिक लाभ को उचित रूप से वितरित करना है। इसमें स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करना, समुदाय-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन राजस्व से स्थानीय विकास में योगदान सुनिश्चित करना शामिल है। 
  • सामुदायिक सहभागिता : स्थानीय समुदाय पर्यटन गतिविधियों की योजना एवं प्रबंधन में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। उनकी आजीविका एवं पर्यावरण को प्रभावित करने वाले निर्णयों में उनकी आवाज़ होती है। 

मुन्नार : उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य के रूप में

Munnar

  • मुन्नार केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ लगभग 12 लाख पर्यटक (होटल में रहने वालों की संख्या के आधार पर) प्रतिवर्ष आते हैं।
  • राज्य सरकार ने विभिन्न ब्रांडिंग कार्यक्रम के लिए 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
  • उत्तरदायी पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से वैश्विक पर्यटन मंचों पर इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी और राज्य में अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे।
  • एक सरकारी आदेश के अनुसार, उत्तरदायी एवं टिकाऊ पर्यटन पहल करते हुए हिल स्टेशन के आसपास के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा करके मुन्नार को ‘शुद्ध-शून्य पर्यटन स्थल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • हाल ही में राज्य ने मुन्नार में लैंगिक समावेशी एवं उत्तरदायी पर्यटन पर तीन दिवसीय वैश्विक महिला सम्मेलन आयोजित किया था। ये सभी प्रयास इसे वैश्विक पर्यटन स्थल घोषित करने के प्रयास का हिस्सा हैं।

इसे भी जानिए!

  • वैश्विक उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य का दर्जा संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) एवं विश्व यात्रा बाजार (WTM) और उत्तरदायी पर्यटन भागीदारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा दिया जाता है। ये संगठन उत्तरदायी पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए कार्य करते हैं। 
  • केरल राज्य को ‘वैश्विक उत्तरदायी पर्यटन गंतव्य’ के रूप में मान्यता प्राप्त है। केरल आधिकारिक तौर पर ‘उत्तरदायी पर्यटन नीति’ अपनाने वाला भारत का पहला राज्य है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR