ऑपरेशन मुस्कान-XI

चर्चा में क्यों?

तेलंगाना राज्य में जुलाई 2025 के दौरान “ऑपरेशन मुस्कान-XI” चलाया गया, जिसका उद्देश्य शोषण और खतरनाक परिस्थितियों में फंसे बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास करना था। 

operation-smile-xi

प्रमुख बिदु 

  • ऑपरेशन मुस्कान-XI 1 से 31 जुलाई 2025 तक चलाया गया।
  • यह अभियान राज्य पुलिस, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किया गया।

अभियान के प्रमुख उद्देश्य

  • खोए हुए, भटके हुए या बाल श्रम में लगे बच्चों की पहचान व बचाव
  • शारीरिक, मानसिक व यौन शोषण से बच्चों को सुरक्षित करना
  • बच्चों का पुनर्वास, शिक्षा व पारिवारिक मिलन सुनिश्चित करना
  • बाल अधिकारों की रक्षा करना और कानूनों का प्रवर्तन सुनिश्चित करना

बचाव का दायरा और आँकड़े (तेलंगाना राज्य)

विवरण

आँकड़ा

कुल बचाए गए बच्चे

7,678

लड़के

7,149

लड़कियाँ

529

अन्य राज्यों से आए बच्चे

3,787 (12 राज्यों से)

नेपाल से आए बच्चे

3,783

शोषण की स्थिति में पाए गए बच्चे

  • बाल श्रमिक: 6,718
  • सड़क पर रहने वाले: 357
  • भिखारी: 42
  • बंधुआ मज़दूर: 2
  • अन्य खतरनाक कार्यों में: 559
  • संवेदनशील स्थानों पर छापे: रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ईंट भट्टे, मैकेनिक वर्कशॉप, धार्मिक स्थल, आदि।

कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई

कार्रवाई

आँकड़ा

दर्ज प्राथमिकी (FIRs)

1,713

गिरफ्तारियाँ

1,718

श्रम निरीक्षण रिपोर्ट

1,613

कुल जुर्माना

₹47.76 लाख

लागू कानून

न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम

पुनर्वास व शिक्षा प्रयास

  • 6,593 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया गया।
  • 1,049 बच्चों को बाल संरक्षण गृहों में भेजा गया।
  • 2,600 प्रवासी बच्चों का दाखिला 29 शहरी ब्रिज स्कूलों में कराया गया।
    • उद्देश्य: शिक्षा, परामर्श, सामाजिक एकीकरण और आत्मनिर्भरता।

प्रश्न.ऑपरेशन मुस्कान-XI किस भारतीय राज्य में जुलाई 2025 में चलाया गया था?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) बिहार

(c) महाराष्ट्र

(d) तेलंगाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT