पाकिस्तान का सबसे बड़ा नाभिकीय संयंत्र

चर्चा में क्यों

हाल ही में,पाकिस्तान परमाणु नियामक प्राधिकरण (PNRA) ने पाकिस्तान में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए देश के सबसे बड़े परमाणु शक्ति संयंत्र (Nuclear Power Plant)के निर्माण हेतु अपनी मंजूरी दे दी है।

चश्मा परमाणु संयंत्र 5 (C-5) के बारे में

  • परिचय: चश्मा परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट 5 (सी-5) पाकिस्तान का सबसे बड़ा नाभिकीय शक्ति संयंत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
    • C-5 तीसरी पीढ़ी का एडवांस प्रेशराइज्ड वॉटर रिएक्टर है।
  • अवस्थिति: मियांवाली, पंजाब, पाकिस्तान
  • क्षमता: 1200 मेगावाट
  • प्लांट का डिजाइन : चीन की कंपनी हुआलोंग द्वारा तैयार किया जाएगा।
  • व्यय: 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर
  • सेवा अवधि: 60वर्ष
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • पाकिस्तान में इस डिजाइन का यह तीसरा नाभिकीय शक्ति सयंत्र होगा।
    • इसी डिजाईन के दो अन्य सयंत्र पहले से ही कार्यरत कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट 2 और 3 हैं।
  • कुल क्षमता: पाकिस्तान में अभी कुल नाभिकीय शक्ति क्षमता करीब 3500 मेगावाट है जो देश के कुल शक्ति निर्माण का लगभग 27% है।
  • पकिस्तान में कार्यरत अन्य नाभिकीय संयंत्र:

नाभिकीय संयंत्र

क्षमता(मेगावाट)

चश्मा नाभिकीय शक्ति संयंत्र1(C-1)

325 मेगावाट

चश्मा नाभिकीय शक्ति संयंत्र2 (C-2)

325 मेगावाट

चश्मा नाभिकीय शक्ति संयंत्र3 (C-3)

340 मेगावाट

चश्मा नाभिकीय शक्ति संयंत्र4 (C-4)

340 मेगावाट

कराची नाभिकीय शक्ति संयंत्र(K-2)

1100 मेगावाट

कराची नाभिकीय शक्ति संयंत्र(K-3)

1100 मेगावाट

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT