
चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में पैरेंग्योडोन्टियम एल्बम नामक एक कवक की खोज की गई
- इसकी खोज रॉयल नीदरलैंड इंस्टीट्यूट फॉर सी रिसर्च के समुद्री सूक्ष्म जीवविज्ञानियों द्वारा की गई
- यह एक समुद्री कवक है जो पॉलीइथिलीन प्लास्टिक को विघटित कर सकता है, जो समुद्र में सबसे आम प्लास्टिक है।
- पॉलीइथिलीन का प्रयोग पैकेजिंग फिल्म, किराने की थैलियों, बोतलों, खिलौनों इत्यादि में होता है।
- यह कवक समुद्र में प्लास्टिक के कूड़े पर पतली परतों में अन्य समुद्री सूक्ष्मजीवों के साथ रहता है।
- यह केवल उस प्लास्टिक को विघटित कर सकता है जो पहले पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में आया हो
- यह कवक पॉलीइथिलीन प्लास्टिक को विघटित कर बायोमास में परिवर्तित करके इसका ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करता है।
- यह पॉलीइथिलीन में मौजूद कार्बन को कार्बन डाइऑक्साइड में बदल देता है
- कवक प्लास्टिक के विघटन के लिए पाचन एंजाइमों का उपयोग करते हैं
- मनुष्य प्रतिवर्ष 400 अरब किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक का उत्पादन करता है, जिसमें से अधिकांश समुद्र में चला जाता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT