New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य

(प्रारंभिक परीक्षा : पर्यावरण एवं पारिस्थिकी)
(सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र-3: प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन)

चर्चा में क्यों 

  • असम के पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में एक प्रमुख आर्द्रभूमि तामुलिदोबा बील के आंशिक रूप से सूखने से वन्यजीवों के आवास प्रबंधन की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। 
  • मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूर्वानुमानित मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में आने वाले सूखे से अभयारण्य के वन्यजीवों और जैव विविधता के लिए ख़तरा उत्पन्न होने की संभावना है। 

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य

  • परिचय: यह अभयारण्य असम में गुवाहाटी से 48 किमी दूर मोरीगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।
    • इस अभयारण्य को देश में एक सींग वाले गैंडों की सर्वाधिक संख्या के लिए जाना जाता है।
  • वन्यजीव अभयारण्य : वर्ष 1987 में 
  • क्षेत्रफल: यह 38.85 किमी2 (15.00 वर्ग मील) में फैला है, जो भारतीय गैंडों के लिए घास के मैदान और आर्द्रभूमि आवास प्रदान करता है।
  • शामिल वन : इस अभयारण्य में राजमायोंग रिजर्व फॉरेस्ट और पोबितोरा रिजर्व फॉरेस्ट शामिल हैं।
    • राजामायोंग में तेंदुआ, कैप्ड लंगूर, साही, पैंगोलिन आदि सहित अन्य प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 
  • जैवविविधता : पोबितोरा के घास के मैदानों में बड़े एक सींग वाले गैंडे, जंगली भैंसा, मॉनिटर छिपकली, जंगली सूअर आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा, यहाँ पक्षियों की 375 से अधिक प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

तामुलिदोबा बील के सूखने के प्रभाव 

  • तामुलिदोबा बील पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में सबसे बड़ी आर्द्रभूमि में से एक है और यह बड़ी संख्या में जल पक्षियों का आवास है। 
    • पानी की कमी के कारण प्रवासी पक्षी इस साल मौसम से पहले ही तामुलिदोबा बील को छोड़ कर चले गए हैं।
  • पानी की कमी के कारण  गैंडे अभयारण्य से बाहर चले जाएंगे, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में वृद्धि हो सकती है।

असम के अन्य वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान

वन्यजीव अभयारण्य

  • गरमपानी वन्यजीव अभ्यारण्य
  • लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य
  • होलोंगापार वन्यजीव अभयारण्य
  • सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य
  • देहिंग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य
  • बोरेल वन्यजीव अभयारण्य
  • दीपोर बील वन्यजीव अभयारण्य

राष्ट्रीय उद्यान 

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • डिब्रू - सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान
  • नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X