भारतीय गैर-लाभकारी संगठन (NGO) फ़ाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली (एजुकेट गर्ल्स) को 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
यह सम्मान संगठन को ग्रामीण और शैक्षिक रूप से वंचित क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक-सरकारी संसाधनों को जोड़ने के लिए दिया गया।
एजुकेट गर्ल्स फाउंडेशन :
स्थापना:2007
संस्थापक:सफीना हुसैन
मुख्यालय / प्रारंभिक क्षेत्र:राजस्थान
उद्देश्य:
स्कूल से बाहर की लड़कियों की पहचान करना।
उन्हें शिक्षा से जोड़ना और शिक्षा में बनाए रखना।
सामुदायिक लामबंदी, सरकारी सहयोग और सामाजिक-सांस्कृतिक बाधाओं को दूर कर लड़कियों की शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में स्थापित करना।
मिशन वाक्यांश:“एक समय में एक लड़की” (One Girl at a Time)
निरक्षरता और गरीबी के चक्र को तोड़ना।
शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर तक पहुंच बनाना।
समुदाय-आधारित समाधानों और सरकारी साझेदारी को मजबूत करना।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2025
67 वां संस्करण
सम्मान समारोह:7 नवंबर 2025, मनीला के मेट्रोपॉलिटन थिएटर (फिलीपींस) में।
सम्मानित व्यक्तित्व/संगठन:
फ़ाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली (भारत) – लड़कियों की शिक्षा हेतु।
शाहिना अली (मालदीव) – पर्यावरण संरक्षण कार्य।
फ्लावियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा (फिलीपींस) – पर्यावरण संरक्षण कार्य।
पुरस्कार स्वरूप:
एक पदक
एक प्रमाणपत्र
नकद पुरस्कार
महत्व
यह पुरस्कार भारत के लिए प्रतिष्ठा और गर्व का अवसर है क्योंकि एजुकेट गर्ल्स पहला भारतीय संगठन है जिसे रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त हुआ।
यह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।
शिक्षा को समानता, सशक्तिकरण और सतत विकास के प्रमुख साधन के रूप में स्थापित करता है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार:
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना 1957 में फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में की गई।
यह पुरस्कार एशिया के उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने समाजसेवा, नेतृत्व, शिक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, कला और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान किया हो।
इसे एशिया का "नोबेल पुरस्कार" भी कहा जाता है क्योंकि यह मानवता और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा की पहचान है।
यह पुरस्कार रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन, मनीला (फिलीपींस) द्वारा प्रदान किया जाता है।
प्रश्न. 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार भारत से किस संगठन को प्रदान करने की घोषणा की गई ?