New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमेरिका से आयातित  बादाम और दाल  पर सीमा शुल्क में कमी

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा -  सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ-

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं, इस दौरान उनसे द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इससे पूर्व ही भारत ने बादाम और दाल जैसे कुछ अमेरिकी सामानों के आयात पर लगाए गए जवाबी सीमा शुल्क को 6 सितंबर, 2023 से हटा दिया गया है।

मुख्य बिंदु-

  • जून 2023 में अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बिडेन प्रशासन डब्ल्यूटीओ में लंबित छह द्विपक्षीय व्यापार विवादों को हल करने पर सहमत हुए थे। इनमें कुछ अमेरिकी उत्पाद, जैसे- अखरोट, बादाम और दाल शामिल हैं।
  • 5 सितंबर, 2023 को जारी एक अधिसूचना में वित्त मंत्रालय ने कहा कि, इस बात पर संतुष्ट होने के बाद ही कि यह सार्वजनिक हित में आवश्यक है, कुछ सीमा शुल्क को हटा दिया गया।
  • बादाम बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया (एबीसी) ने एक बयान में इस कदम का स्वागत किया और कहा कि भारत में उनके छिलके वाले बादाम के शिपमेंट पर आयात शुल्क ₹35 प्रति किलोग्राम कम होकर ₹100 प्रति किलोग्राम हो जाएगा। 
  • भारत ने छिलके वाले अमेरिकी बादामों आयात शुल्क को  ₹41 प्रति किलोग्राम कर दिया था, जिसके कारण उसका शिपमेंट ₹120 प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया था।
  • एबीसी में तकनीकी और नियामक मामलों की उपाध्यक्ष जूली एडम्स ने कहा, "हम प्रतिशोधात्मक टैरिफ हटाए जाने से बहुत खुश हैं, जिससे भारत में मांग बढ़ाने और वहां उपभोक्ताओं के लिए लागत कम करने में मदद मिलेगी।"
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कुछ स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने जून 2019 में 28 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में भारत ने अमेरिका द्वारा आयातित किन वस्तुओं पर सीमा शुल्क कम नहीं किया है?

(a) अखरोट 

(b) बादाम

(c) दाल

(d) स्टील

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में भारत ने बादाम और दाल जैसे कुछ अमेरिकी सामानों के आयात पर लगाए गए जवाबी सीमा शुल्क को हटा दिया है। इससे भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधो पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्पष्ट करें?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X