भारत ने वैश्विक पशु स्वास्थ्य एवं जैव सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) और यू.एन. एफ.ए.ओ. द्वारा श्रेणी ए रिंडरपेस्ट होल्डिंग सुविधा के रूप में मान्यता दी गई है।

रिंडरपेस्ट के बारे में
- परिचय : यह एक अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है जो मुख्यत: मवेशियों एवं भैंसों जैसे खुर वाले पशुओं को प्रभावित करता था।
- इसे ‘मवेशी प्लेग’ के नाम से जाना जाता है।
- रोगजनक : यह मॉर्बिलिवायरस कुल का हिस्सा है जो मीजल्स (खसरा) और कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से संबंधित है।
- संक्रमण : यह तेजी से फैलने वाला एवं घातक रोग था, जो पशुधन की आबादी को नष्ट कर देता था, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा व अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ता था।
- लक्षण : इसके लक्षणों में बुखार, मुंह में छाले, दस्त एवं गंभीर निर्जनन शामिल थे, जिसके परिणामस्वरूप प्राय: मौत हो जाती थी।
- वैश्विक प्रभाव : रिंडरपेस्ट को इतिहास में सबसे विनाशकारी पशु रोगों में से एक माना जाता है। 19वीं और 20वीं सदी में इसके कारण अफ्रीका, एशिया व यूरोप में लाखों पशुओं की मौत हुई थी जिससे बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ तथा कई क्षेत्रों में अकाल की स्थिति उत्पन्न हुई।
- इस रोग ने न केवल पशुधन, बल्कि उन समुदायों को भी प्रभावित किया जो अपनी आजीविका के लिए पशुपालन पर निर्भर थे।
वैश्विक उन्मूलन
- वर्ष 2011 में विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने आधिकारिक तौर पर इसके उन्मूलन की घोषणा की।
- इसके उन्मूलन में वैश्विक रिंडरपेस्ट उन्मूलन कार्यक्रम (GREP) ने टीकाकरण, निगरानी और रोग नियंत्रण के उपायों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- यह चेचक के बाद दूसरा ऐसा रोग बना जिसका वैश्विक स्तर पर उन्मूलन किया गया।
रिंडरपेस्ट वायरस युक्त सामग्री (RVCM) का जोखिम
- हालांकि, रिंडरपेस्ट का उन्मूलन कर दिया गया है किंतु रिंडरपेस्ट वायरस युक्त सामग्री (RVCM) अभी भी कुछ उच्च-सुरक्षा प्रयोगशालाओं में मौजूद है। यदि यह सामग्री गलती से या जानबूझकर उत्सर्जित हो जाए, तो यह वैश्विक पशु स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है।
- इस जोखिम को कम करने के लिए WOAH एवं FAO ने RVCM के भंडारण को केवल कुछ चुनिंदा उच्च-सुरक्षा सुविधाओं तक सीमित कर दिया है जिन्हें रिंडरपेस्ट होल्डिंग सुविधा (RHF) के रूप में नामित किया गया है।
- भारत का ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल हाल ही में श्रेणी A RHF के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाली छह वैश्विक सुविधाओं में से एक है।