रिप करंट (Rip current)

प्रारंभिक परीक्षा: रिप करंट/धाराएं,  INCOIS, ISRO
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन पेपर-1

चर्चा में क्यों:

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रिप करंट की निरंतर निगरानी और परिचालन पूर्वानुमान अलर्ट जारी करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।

rip-current

रिप करंट/धाराएं:

  • यह समुद्र तट से वापस खुले महासागर, समुद्र या झील की ओर बहने वाले पानी का शक्तिशाली संकीर्ण प्रवाह है; जैसे नाले में पानी की तरह।
  • यह धारा इसके दोनों ओर से बहने वाले पानी की तुलना में अधिक तेज़ी से बहती है।
  • यह समुद्र तट से तलछट ला सकती है, जिससे इन्हें गंदी(मटमैली) धाराओं के रूप में पहचाना जा सकता है।
  • ये धाराएं समुद्र तटीय प्राकृतिक खतरों में से एक हैं।

ripcurrent

रिप करंट/धाराएं बनने का कारण:

यह घटना लहरों में आने वाली बाधाओं से समुद्र में पानी वापसी के विचलन के कारण होती है; इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-

  • ये धाराएं समुद्र तट की स्थलाकृति द्वारा निर्मित हो सकती हैं; जैसे- कठोर तल (चट्टान) या नरम तल (रेत या गाद) से 
  • समुद्र तट की स्थलाकृति में पानी के बाहर का क्षेत्र; जैसे टीले या दलदल से  
  • समुद्र तट की स्थलाकृति में पानी के भीतर का क्षेत्र; जैसे रेत की चट्टान या घाट से 
  • पानी के नीचे की बाधाएँ होने पर; जैसे- रेत की पट्टियों, घाटों या चट्टान के हिस्सों के बीच की खाई से
  • बाधा पार कर लेने पर ये धाराएं दबाव खो देती है और बहना बंद कर देती हैं।

INCOIS

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS):

  • यह  पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत एक स्वायत्त संगठन है।
  • यह हैदराबाद में स्थित है, जिसे वर्ष 1999 में स्थापित किया गया था।
  • यह समाज, उद्योग, सरकारी एजेंसियों और वैज्ञानिक समुदाय को यथा संभव सटीक समुद्री जानकारी और सलाहकार सेवाएं प्रदान करता है।

ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):

  • यह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • इसका गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था।
  • भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग का एक प्रमुख घटक है।
  • इसके अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाते हैं।
  • 1972 में इसरो को अंतरिक्ष विभाग के तहत लाया गया।
  • इसरो से पहले भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) थी।

प्रश्न:- रिप करंट (Rip current) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह तट से वापस समुद्र की ओर बहने वाले पानी का शक्तिशाली संकीर्ण प्रवाह है।
  2. यह धारा इसके दोनों ओर से बहने वाले पानी की तुलना में अधिक तेज़ी से बहती है। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: महासागर और समुद्र से सम्बंधित रिप करंट के बारे में बताते हुए इसके बनने के कारणों की चर्चा कीजिए।

स्रोत: The Hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.