New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

गैस हाइड्रेट क्या होते हैं . संरचना ,वर्गीकरण,पृथ्वी पर वितरण और महत्व

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में ग्रीनलैंड के पश्चिमी भाग में समुद्र तल पर अब तक का सबसे गहरा गैस हाइड्रेट ‘कोल्ड सीप’ दर्ज किया गया है, जहाँ बर्फ जैसे पिंजरे से प्राकृतिक गैस (मुख्यतः मीथेन) बुलबुलों के रूप में निकलती देखी गई। 
  • यह क्षेत्र जैव-विविधता से भी समृद्ध पाया गया, जिसने गैस हाइड्रेट्स के ऊर्जा, जलवायु और पारिस्थितिकी तीनों पहलुओं को फिर से चर्चा में ला दिया है।

गैस हाइड्रेट क्या है ?

  • गैस हाइड्रेट (Gas Hydrates) बर्फ जैसी क्रिस्टलीय ठोस संरचनाएँ होती हैं, जो तब बनती हैं जब कम घनत्व वाली गैसें जैसे मीथेन (CH₄), इथेन (C₂H₆) या कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)पानी के अणुओं के साथ कम तापमान और मध्यम-उच्च दबाव की परिस्थितियों में भौतिक रूप से फँस जाती हैं, बिना रासायनिक बंध बनाए।

संरचना और वर्गीकरण (Clathrate)

  • गैस हाइड्रेट क्लैथ्रेट (Clathrate) यौगिकों के अंतर्गत आते हैं।
  • इसमें पानी के अणु एक त्रि-आयामी ‘पिंजरा’ (cage) बनाते हैं, जिसके भीतर गैस अणु कैद रहते हैं।
  • रासायनिक बंधन का अभाव इनकी विशिष्टता है इसी कारण इन्हें ताप या दबाव बदलकर अपेक्षाकृत आसानी से अलग किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तथ्य:- अधिकांश गैस हाइड्रेट मीथेन से बने होते हैं; इसलिए Gas Hydrate और Methane Hydrate शब्द अक्सर एक-दूसरे के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।

बनने की परिस्थितियाँ

  • कम तापमान
  • मध्यम से उच्च दबाव
  • जल और गैस की उपलब्धता

इसी कारण ये सामान्यतः

  • महासागरों के गहरे तलछटों में
  • पर्माफ्रॉस्ट क्षेत्रों (आर्कटिक/उप-आर्कटिक) के भीतर व नीचे पाए जाते हैं।

पृथ्वी पर वितरण

  • महाद्वीपीय ढाल (Continental Shelf)
  • गहरे समुद्री तलछट
  • आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट क्षेत्र

वैज्ञानिकों का यह भी अनुमान है कि उपयुक्त परिस्थितियों में अन्य ग्रहों/उपग्रहों पर भी गैस हाइड्रेट बन सकते हैं।

स्थिरता और अपघटन

  • जब तापमान बढ़ता है या दबाव घटता है, तो:
    • गैस हाइड्रेट → पानी + गैस
  • इस प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में मीथेन गैस मुक्त हो सकती है।

गैस हाइड्रेट का महत्व

(क) ऊर्जा संसाधन के रूप में

  • अनुमान है कि गैस हाइड्रेट भंडारों में मौजूद कार्बन की मात्रा

कोयला + तेल + पारंपरिक प्राकृतिक गैस के संयुक्त भंडार से लगभग दोगुनी हो सकती है।

  • इसलिए इसे भविष्य का संभावित ऊर्जा स्रोत माना जाता है।

(ख) जलवायु परिवर्तन से संबंध

  • मीथेन एक अत्यंत शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है।
  • गैस हाइड्रेट के अपघटन से मीथेन का बड़े पैमाने पर उत्सर्जन - वैश्विक तापन (Global Warming) को तेज कर सकता है।

(ग) भू-आपदाएँ

  • समुद्र तल में दबावयुक्त मीथेन के अचानक निकलने से:
    • समुद्री भूस्खलन (Submarine Landslides)
    • संभावित सुनामी का खतरा

(घ) जैव-विविधता और रसायन संश्लेषण

  • गैस हाइड्रेट कोल्ड सीप क्षेत्रों में:
    • अद्वितीय जैविक समुदाय पाए जाते हैं
    • ये जीव रसायन संश्लेषण (Chemosynthesis) द्वारा:
      • हाइड्रोकार्बन या
      • हाइड्रोजन सल्फाइड से ऊर्जा व कार्बन प्राप्त करते हैं
  • यह प्रक्रिया सूर्य के प्रकाश पर निर्भर नहीं होती—जो इसे विशेष बनाती है।

ग्रीनलैंड कोल्ड सीप का महत्व

  • अब तक का सबसे गहरा ज्ञात गैस हाइड्रेट कोल्ड सीप
  • यह सिद्ध करता है कि:
    • गहरे समुद्र में भी गैस हाइड्रेट स्थिर रह सकते हैं
    • वहाँ समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र विकसित हो सकता है
  • इससे ऊर्जा-जलवायु-जैव विविधता के आपसी संबंधों को समझने में मदद मिलेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR