New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने एसबीके सिंह

चर्चा में क्यों ?

  • दिल्ली पुलिस के अंतरिम आयुक्त के रूप में एसबीके सिंह की नियुक्ति ने राजधानी में सुरक्षा और प्रशासन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।
  • यह नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे बाहरी राज्यों से पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति की परंपरा टूट गई है, जो 2022 से जारी थी।

कौन हैं एसबीके सिंह ?

  • पूरा नाम: शशि भूषण कुमार सिंह
  • आईपीएस बैच: 1988, कैडर: एजीएमयूटी
  • आयु: 59 वर्ष
  • सेवानिवृत्ति: 31 जनवरी, 2026
  • वर्तमान पद: महानिदेशक, होमगार्ड्स (अब दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार)
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
    • स्नातक – भौतिकी (ऑनर्स), सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
    • एमबीए – मानव संसाधन प्रबंधन, इग्नू

एसबीके सिंह का पुलिस सेवा में सफर विभिन्न जिम्मेदारियों और उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा हुआ है:-

  • प्रारंभिक पद: सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), मध्य जिला, दिल्ली
  • 1992: पुलिस अधीक्षक (SP), अरुणाचल प्रदेश
  • डीसीपी: उत्तर-पूर्वी और मध्य दिल्ली में तैनाती
  • जांच अधिकारी:
    • उपहार सिनेमा अग्निकांड
    • पोंटी चड्ढा हत्याकांड
    • हैंसी क्रोन्ये मैच फिक्सिंग केस

 टेक्नोलॉजी और प्रशासनिक सुधारों के सूत्रधार

  • सुरक्षित शहर परियोजना और बुद्धिमान यातायात निगरानी प्रणाली' में मुख्य भूमिका
  • पुलिस स्टेशनों में QR कोड आधारित फीडबैक प्रणाली
  • IIT-दिल्ली के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) – डिजिटल ट्रंकिंग रेडियो सिस्टम के लिए
  • 'जन सुविधा डेस्क' की शुरुआत – आम नागरिकों के लिए बेहतर सेवाएँ
  • सांप्रदायिक शांति बनाए रखना: कार्यकाल के दौरान कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं

हाई-प्रोफाइल सुरक्षा संचालन

  • गणतंत्र दिवस 2015: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था
  • भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन: 54 राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा का सफल नेतृत्व

 डिजिटल पहलों के जनक

  • 'लॉस्ट रिपोर्ट' मोबाइल ऐप का विकास – गुम वस्तुओं की रिपोर्टिंग हेतु
  • फर्जी नोटों और ATM धोखाधड़ी के खिलाफ RBI के साथ मिलकर कार्य
  • बैंकों के साथ मिलकर OTP आधारित धोखाधड़ी रोकथाम प्रणाली लागू

आर्थिक अपराध और साइबर सुरक्षा में दक्षता

  • जमीन घोटाले, बैंक धोखाधड़ी और साइबर अपराध की बड़ी जाँचों का पर्यवेक्षण
  • EOW प्रमुख के रूप में कई संवेदनशील मामलों में निर्णायक कार्रवाई

होमगार्ड सुधारों के शिल्पकार

  • 50 लाख रुपये का बीमा कवर योजना – होमगार्ड्स के लिए
  • ऑनलाइन भर्ती प्रणाली और RFID आधारित टेस्ट लागू कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता

निजी जीवन और प्रेरणा स्रोत

  • पत्नी: सुशी सिंह – पुलिस कल्याण समिति की सक्रिय सदस्य
  • बेटियाँ: दो, दोनों अमेरिका में निवासरत
  • ब्लॉगर: "Spiritual Policeman" नामक ब्लॉग में पुलिस सेवा को लेकर अपने दृष्टिकोण साझा करते हैं

क्या बदलता है यह नियुक्ति ?

  • 2022 के बाद पहली बार दिल्ली को मिला 'घरेलू कैडर' से पुलिस प्रमुख
  • पिछली दो नियुक्तियाँ – संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और राकेश अस्थाना (गुजरात कैडर)
  • इससे दिल्ली में स्थानीय समझ और प्रशासनिक स्थायित्व की उम्मीद बढ़ी है

प्रश्न. हाल ही में दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया है ?

(a) कमल अरोड़ा

(b) प्रवीन कुमार

(c) एसबीके सिंह

(d) नीरज कुमार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR