New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024

प्रारंभिक परीक्षा – आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI), नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग लिया।

SECI

प्रमुख बिंदु 

  • सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई है।
  • भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 आयोजित किया जा रहा है। 
  • आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024, 3 से 10 जनवरी, 2024 तक चलेगा।
  • इस मेले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीपीआईआईटी (DPIIT) के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है।
  • 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024' का उद्घाटन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने  नई दिल्ली में 3 जनवरी 2024 को किया।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI)

  • सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) विभिन्न अक्षय ऊर्जा संसाधनों विशेष रूप से सौर, पवन ऊर्जा,  अक्षय ऊर्जा आधारित भंडारण प्रणाली, बिजली व्यापार, अनुसंधान एवं विकास के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और इलेक्ट्रिक वाहन आधारित उत्पादों के प्रचार और विकास का कार्य करती है।
  • सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को 20 सितंबर, 2011 को स्थापित किया गया था।
  •  यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए समर्पित एकमात्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई है।
  • यह देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल लागू की हैं, जैसे ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा परियोजनाएं और सिंचाई के लिए सौर पंप आदि।

मिनीरत्न श्रेणी- 1:

  • मिनीरत्न कंपनी श्रेणी 1 का दर्जा प्राप्त करने के लिए किसी कंपनी ने पिछले तीन वर्षों से लगातार लाभ प्राप्त किया हो तथा तीन वर्ष में एक बार कम से कम 30 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया हो।

मिनीरत्न श्रेणी- 2 :

  • वह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (CPSE) जो पिछले तीन वर्ष से लगातार लाभ अर्जित किया हो और उसकी निवल संपत्ति सकारात्मक हो, तो वह  मिनीरत्न- II का दर्जा प्राप्त करने का पात्र हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024' का उद्घाटन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने  नई दिल्ली में 3 जनवरी 2024 को किया।
  2. सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI), नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग लिया।
  3. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को 20 सितंबर, 2011 को स्थापित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : आत्मनिर्भर भारत उत्सव क्या है? आत्मनिर्भर भारत उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालिए।

स्रोत : pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X