शशि प्रकाश गोयल ने संभाला उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव का कार्यभार

चर्चा में क्यों ?

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 31 जुलाई 2025 को शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 
  • यह नियुक्ति राज्य की विकास प्राथमिकताओं, शासन में स्थिरता, और प्रशासनिक अनुभव के सदुपयोग के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

नए मुख्य सचिव: शशि प्रकाश गोयल

  • आईएएस बैच: 1989
  • पदभार ग्रहण तिथि: 31 जुलाई 2025
  • पूर्ववर्ती अधिकारी: मनोज कुमार सिंह (1988 बैच, सेवानिवृत्त)
  • शशि प्रकाश गोयल ने लखनऊ में आयोजित एक औपचारिक समारोह में मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। 
  • वे मनोज कुमार सिंह का स्थान ले रहे हैं, जिन्होंने 30 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है, परंतु यह नियुक्ति भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और मुख्यमंत्री की सहमति से होती है।

  • नियुक्ति करने वाला प्राधिकारी: मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्य सरकार
  • सेवा: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • केंद्र की भूमिका: DoPT (Department of Personnel and Training) पैनल बनाता है, लेकिन अंतिम चयन राज्य सरकार करती है।

मुख्य सचिव, राज्य का वरिष्ठतम IAS अधिकारी होता है और मुख्यमंत्री का प्रमुख सलाहकार तथा प्रशासनिक प्रमुख (Executive Head) होता है।

विकास के प्रति दृष्टिकोण: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना

शशि प्रकाश गोयल ने कार्यभार संभालने के बाद राज्य के भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया, जिसमें उन्होंने निम्नलिखित प्राथमिकताओं पर बल दिया:

  • भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति
  • औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा
  • बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण
  • प्रमुख परियोजनाओं की समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त पूर्णता

अन्य वरिष्ठ अधिकारी 

लखनऊ में आयोजित समारोह में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:-

  • संजय प्रसाद – प्रमुख सचिव, गृह एवं सूचना
  • एम. देवराज – प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
  • मुकेश कुमार मेश्राम – प्रमुख सचिव, पर्यटन
  • आलोक कुमार – प्रमुख सचिव, नियोजन

प्रश्न.  हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है ?

(a) संजय प्रसाद 

(b) शशि प्रकाश गोयल

(c) विजय सिंह 

(d) देवराज पांडे 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.