New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शुभमन गिल और सोफिया डंकले बने जुलाई के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

चर्चा में क्यों ?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जुलाई 2025 के लिए शुभमन गिल को पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ और सोफिया डंकले को महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ चुना है।

क्यों बने ?

  • भारत के कप्तान के रूप में शुभमन गिल ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ खेली।
  • गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी में बेहतरीन बल्लेबाज़ी प्रदर्शन किया।
  • यह सीरीज़ 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुई। 
  • उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। 
  • इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
  • इंग्लैंड में किसी भारतीय का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर (269)।
  • सचिन तेंदुलकर का एशिया से बाहर सर्वोच्च विदेशी स्कोर पार किया।
  • एक ही टेस्ट में 430 रन - इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत योग।.

सोफिया डंकले (इंग्लैंड):

  • इंग्लैंड की बल्लेबाज़ सोफिया डंकले ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर अपना पहला ICC महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता। 
  • उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन और गैबी लुईस को पीछे छोड़ा।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के बारे में

  • यह एक मासिक पुरस्कार है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। 
  • यह पुरस्कार पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होता है।
  • हर महीने उनके प्रदर्शन, जैसे रन, विकेट या मैच में योगदान, के आधार पर दिया जाता है।

प्रश्न. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जुलाई 2025 के लिए पुरुष और महिला  खिलाड़ी ऑफ द मंथ किसे चुना है ?

(a) मौहम्मद सिराज-स्मृति मंधाना

(b) के.एल. राहुल-हरमनप्रीत कौर 

(c) शुभमन गिल-सोफिया डंकले

(d) बेन स्टोक्स- सोफी एक्लेस्टोन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR