New
Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

सोशल स्टॉक एक्सचेंज

प्रारंभिक परीक्षा – सोशल  स्टॉक एक्सचेंज, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 3 - भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय

सन्दर्भ

  • हाल ही में, भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) स्थापित करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा अंतिम मंजूरी प्रदान की गयी।
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज के विचार की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2019-20 के दौरान की गई थी।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE)

  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज, सामाजिक उद्यमों के लिए पैसे जुटाने का एक माध्यम है। 
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज भारत में एक नया विचार है, इसके माध्यम से सामाजिक उद्यमों में निवेश किया जा सकेगा। 
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज को पहले से स्थापित स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत ही संचालित किया जाएगा, जिससे यह मौजूदा स्टॉक एक्सचेंज की अवसंरचना के साथ-साथ इनके ग्राहक सम्बंध, निवेशक, परोपकारी दानदाताओं तथा लाभकारी व गैर-लाभकारी संस्थाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
  • SSE मौजूदा स्टॉक एक्सचेंज के भीतर एक अलग खंड के रूप में कार्य करेगा और सामाजिक उद्यमों को अपने तंत्र के माध्यम से जनता से धन जुटाने में मदद करेगा।
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, जमैका और केन्या आदि देशों में पहले से ही कार्य कर रहे हैं।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज का महत्त्व

  • इससे गैर-लाभकारी संस्थाएँ तथा सामाजिक कल्याण संस्थाएँ एक पारदर्शी इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म पर सामाजिक पूँजी का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज के कार्यरत होने से गैर लाभकारी क्षेत्र को एक अनुकूल वातावरण के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का पूर्ण रूप से उपयोग करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • इससे कोरोना वायरस महामारी के दौरान कमजोर हुयी सामाजिक संरचना को मजबूत करने में सहायता प्राप्त हो सकेगी।
  • भारत में सामाजिक पूंजी के निर्मित होने से लोग आत्मनिर्भर होंगे, जिससे सरकार पर रोजगार तथा अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के लिये दबाव कम होगा। 

सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर कार्य समूह

  • सेबी (SEBI) द्वारा सोशल स्टॉक एक्सचेंज (Social stock exchange- SSE) पर इशात हुसैन (एस.बी.आई. फाउंडेशन के संचालक तथा टाटा संस के पूर्व वित्त संचालक) की अध्यक्षता में सितम्बर 2019 में एक कार्य समूह (Working group) का गठन किया गया था।

कार्य समूह की मुख्य अनुशंसाएँ -

  • सामाजिक संस्थाओं और गैर लाभकारी संगठनों (एन.पी.ओ.) को बॉन्ड जारी करके कोष जुटाने हेतु सीधे सोशल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने की सुविधा प्रदान की जाए।
  • वित्तपोषण तंत्र में वैकल्पिक निवेश फण्ड (Alternative Investment Fund/AIF) के अंतर्गत सोशल वेंचर फण्ड (Social Venture Fund/SVF) को भी शामिल किया जाना चाहिये।
  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत संस्थाओं के लिये न्यूनतम रिपोर्टिंग मानक (Minimum Reporting Standard) सुनिश्चित किये जायें।
  • लाभकारी सामाजिक संस्थाओं को भी कुछ रिपोर्टिंग प्रावधानों के साथ सोशल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जाना चाहिये, जिससे उन्हें कर में छूट के लिये प्रोत्सहित किया जा सके।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है।
  • सेबी की स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के तहत 12 अप्रैल, 1992 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।

SEBI के कार्य -

  • सेबी का प्रमुख उद्देश्य भारतीय स्टाक निवेशकों के हितों का उत्तम संरक्षण प्रदान करना, और प्रतिभूति बाजार के विकास तथा नियमन को प्रवर्तित करना है।
  • स्टॉक ब्रोकर्स, शेयर ट्रान्सफर एजेंट्स, ट्रस्टीज, मर्चेंट बैंकर्स, गोल्ड एक्सचेंज, पोर्टफोलियो मैनेजर आदि के कार्यो का नियमन करना एवं उन्हें पंजीकृत करना।
  • म्यूचुअल फण्ड की सामूहिक निवेश योजनाओ को पंजीकृत करना तथा उनका नियमन करना।
  • प्रतिभूतियों के बाजार से संबंधित अनुचित व्यापार व्यवहारों (Unfair Trade Practices) को समाप्त करना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR