New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI), वर्ष 2023 

प्रारम्भिक परीक्षा – राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI), वर्ष 2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

चर्चा में क्यों 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय  ने 1 मार्च, 2024 को राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI), वर्ष 2023 की रिपोर्ट जारी की।

SEEI

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI):-

  • इस सूचकांक को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के 22 वें स्थापना दिवस पर  जारी किया गया। 
  • यह राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI) का पांचवां संस्करण है। 
  • इस सूचकांक को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने अलायंस फॉर एन एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (AEEE) के सहयोग से विकसित किया है। 
  • यह सूचकांक राज्यों में ऊर्जा दक्षता कार्यान्वयन की वार्षिक प्रगति आकलन करता है। 
  • यह राज्य-स्तरीय ऊर्जा दक्षता नीतियों, कार्यक्रमों से संबंधित कमियों की पहचान और उनका समाधान करता है।
  • यह जलवायु परिवर्तन को कम करने में और ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने में नवीकरणीय ऊर्जा के पूरक के रूप में सबसे अच्छा एवं स्वच्छ साधन है।
  • यह सूचकांक गुणात्मक, मात्रात्मक और परिणाम-आधारित संकेतक उपायों का उपयोग करके 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन करता है।

यह आकलन 7 क्षेत्रों में वितरित है :- 

  • भवन, उद्योग, नगरपालिका सेवाएं, परिवहन, कृषि, विद्युत वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) और क्रॉस-सेक्टर पहलें।

विशेषता :-

  • सूचकांक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनके कुल अंक के आधार पर 'फ्रंट रनर' (>=60), 'अचीवर' (50-59.75), 'कंटेंडर' (30-49.75), और 'एस्पिरेंट' (<30) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 

प्रत्येक समूह में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य

1. कर्नाटक (समूह 1)

2. आंध्र प्रदेश (समूह 2)

3. असम (समूह 3)

4. चंडीगढ़ (समूह 4)

  • कर्नाटक राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI) वर्ष 2023 में 100 में से 86.5 के स्कोर के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। 
  • इस राज्य ने एकमात्र सक्रिय "ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता नीति" के साथ, इमारतों, उद्योगों, परिवहन, कृषि और नगरपालिका सेवाओं में महत्वपूर्ण उपायों को कार्यान्वित किया है। 
  • आंध्र प्रदेश 100 में से 83.25 अंक के साथ दूसरा सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला राज्‍य है। 

विशेष तथ्य :-

  • इस सूचकांक में 15 राज्यों ने SEEI वर्ष 2021-22 की तुलना में अपने स्कोर में सुधार किया है। 
  • विशेष रूप से चार राज्यों:- गोवा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा ने SEEI वर्ष 2021-22 के सापेक्ष 10 अंकों से अधिक का सुधार किया है। 
  • सुधार की दृष्टि से सबसे बेहतर राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा हैं। 

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE):-

BEE

  • यह ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत मार्च 2002 में स्थापित की गई एक वैधानिक संस्था है।

उद्देश्यः-

  • भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता (Energy Intensity) को कम करना।

2024 की थीम :-  

  • "भारत में विद्युतीकरण और डीकार्बोनाइजेशन के माध्यम से ऊर्जा परिवर्तन"।

मंत्रालय:- 

  • यह भारतीय विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

कार्य:-

  • यह बिजली से चलने वाले उपकरणों तथा वाणिज्यिक भवनों के लिए न्यूनतम ऊर्जा प्रदर्शन मानक विकसित करता है।
  • यह ऊर्जा प्रबंधकों और ऊर्जा लेखा परीक्षकों(Auditors) को प्रमाणित करता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI), वर्ष 2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस सूचकांक को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के 24 वें स्थापना दिवस 3 मार्च, 2024 को जारी किया गया। 
  2. यह राज्यों में ऊर्जा दक्षता कार्यान्वयन की वार्षिक प्रगति का आकलन करता है। 
  3. कर्नाटक इस सूचकांक में 100 में से 86.5 के स्कोर के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

स्रोत : PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR