134वें डूरंड कप की ट्रॉफी का राष्ट्रपति ने किया अनावरण
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया और हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
प्रमुख बिंदु:
अनावरण किए गए कपों में शामिल हैं-
डूरंड कप ट्रॉफी – टूर्नामेंट की मूल एवं प्रमुख ट्रॉफी।
राष्ट्रपति कप – भारत के राष्ट्रपति की ओर से प्रदान की जाने वाली विशिष्ट ट्रॉफी।
शिमला ट्रॉफी – टूर्नामेंट की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक।
यह ट्रॉफी टूर 5 मेज़बान राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय और मणिपुर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट 23 जुलाई 2025 से शुरू होकर 23 अगस्त 2025 को शानदार फाइनल के साथ संपन्न होगा।
डूरंड कप:
डूरंड कप की स्थापना 1888 में शिमला में सर हेनरी डूरंड द्वारा की गई थी।
इसका उद्देश्य फुटबॉल प्रेम को बढ़ावा देना, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और प्रोत्साहित करना है।
यह एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
प्रारंभ में यह ब्रिटिश सेना के लिए आयोजित होता था।
इससे यह टूर्नामेंट अब सिर्फ सेना तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बन गया है।
टूर्नामेंट की तीन ट्रॉफियाँ होती हैं – डूरंड कप ट्रॉफी, शिमला ट्रॉफी और राष्ट्रपति कप।
इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय सेना के तत्वावधान में होता है और यह सैन्य-नागरिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया, जिसमें कौन-सी ट्रॉफी शामिल नहीं है?