New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस: घटनाक्रम और प्रासंगिकता

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम, विविध)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-1: विश्व के इतिहास में 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ)

संदर्भ

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई को मनाया जाता है। यह उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाता है जब वर्ष 1776 में उपनिवेशों ने ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। 

ऐतिहासिक घटनाक्रम

ब्रिटिश शासन के खिलाफ असंतोष

  • उत्तरी अमेरिका में 13 ब्रिटिश उपनिवेशों का ब्रिटिश राज से निरंतर संघर्ष था।
  • ब्रिटिश संसद द्वारा उच्च करों का प्रभाव और उपनिवेशवासियों की गतिविधियों पर अंकुश ने असंतोष को जन्म दिया।
  • शुगर एक्ट (1764), टी एक्ट (1773) और इनटॉलरेबल एक्ट (1774) जैसे कानूनों के कारण अमेरिकी उपनिवेशों में विद्रोह की स्थिति बन गई।

बोस्टन टी पार्टी (1773)

  • 16 दिसंबर, 1773 को सन्स ऑफ लिबर्टी नामक समूह ने बोस्टन में ब्रिटिश चाय की खेप को समुद्र में फेंक दिया।
  • इस प्रतिरोध को ‘बोस्टन टी पार्टी’ कहा गया, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को तेज किया।

कॉन्टिनेंटल कांग्रेस एवं संघर्ष

  • वर्ष 1774 में 13 उपनिवेशों ने कॉन्टिनेंटल कांग्रेस का गठन किया, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ संघर्ष की दिशा तय करने में सहायक था।
  • वर्ष 1775 में ब्रिटिश सेना से संघर्ष शुरू हुआ, जो वर्ष 1783 तक चला।

स्वतंत्रता की घोषणा

  • 2 जुलाई, 1776 को 13 उपनिवेशों में से 12 ने स्वतंत्र राज्य होने का निर्णय लिया।
  • 4 जुलाई, 1776 को कांग्रेस ने स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसमें लिखा था ‘हम इन सत्यों को स्वयंसिद्ध मानते हैं, कि सभी मनुष्य समान बनाए गए हैं और उन्हें जीवन, स्वतंत्रता एवं खुशी की खोज का अधिकार प्राप्त है’।

वर्तमान प्रासंगिकता

  • विश्व स्तर पर प्रभाव : अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस न केवल अमेरिकी नागरिकों के लिए, बल्कि दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिन उन देशों के लिए भी प्रेरणा देता है जो स्वतंत्रता, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष में हैं।
  • आधुनिक चुनौती : आज भी अमेरिका को नस्लवाद, आर्थिक असमानता एवं सामाजिक विभाजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन समस्याओं पर विचार और चर्चा की जाती है, ताकि अमेरिकी समाज में समानता एवं न्याय को बढ़ावा दिया जा सके।
  • वैश्विक लोकतंत्र का समर्थन : अमेरिका की स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र की भावना विश्वभर में लोकतांत्रिक आंदोलनों के लिए एक प्रेरणा है। यह दिन वैश्विक संघर्षों में स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।

निष्कर्ष

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई न केवल अमेरिका की स्वतंत्रता के संघर्ष की याद दिलाता है, बल्कि यह लोकतंत्र, समानता एवं स्वतंत्रता जैसे वैश्विक मूल्यों का प्रतीक बन चुका है। यह दिन न केवल इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, बल्कि यह आज भी अमेरिकी समाज के विकास, एकता व समानता के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR