New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्टेट ऑफ द राइनो रिपोर्ट, 2023 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यावरण संरक्षण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • अमेरिका स्थित इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (IRF) द्वारा राइनो स्थिति रिपोर्ट, 2023 के अनुसार, मजबूत सुरक्षा, वन्यजीव अपराध कानून प्रवर्तन और आवास विस्तार के कारण भारत और नेपाल में एक सींग वाले गैंडों की आबादी लगातार बढ़ रही है।
  • हर साल 22 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।

Rhino-Report

प्रमुख बिंदु 

गैंडों की आबादी में गिरावट प्रमुख कारण

  • रिपोर्ट के अनुसार, गैंडों की आबादी में गिरावट का प्रमुख कारण अवैध शिकार और निवास स्थान  का विलोपन तथा जलवायु परिवर्तन है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अवैध शिकार गैंडों की प्रजातियों जैसे- काले, सफेद एवं बड़े सींग वाले गैंडों के लिए खतरा है।

रिपोर्ट के सकारात्मक बिंदु

  • रिपोर्ट में कुछ उज्ज्वल बिंदुओं की ओर इशारा किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत संरक्षण और प्रवर्तन के कारण बड़े एक सींग वाले गैंडे लगातार बढ़ रहे हैं। 
  • भारत और नेपाल की सरकारों ने इस साल आधिकारिक जनगणना नहीं की है, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि जनसंख्या बढ़ रही है।
  • भारत, भूटान और नेपाल एक सींग वाले गैंडे के लिए सीमा पार प्रबंधन रणनीति को लागू करने के लिए मिलकर काम करते हैं। 
  • एक अनुमान के अनुसार, भारत में लगभग 3,262 गैंडे मौजूद हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया तथा नामीबिया आदि गैंडों के अवैध शिकार के कारण विनाशकारी नुकसान से जूझ रहा है। 

भारत की स्थिति

  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गैंडों के अवैध शिकार वाले दो राष्ट्रीय उद्यान हैं, एक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और एक मानस राष्ट्रीय उद्यान।

जलवायु परिवर्तन से गैंडों के अवैध शिकार में वृद्धि 

  • रिपोर्ट इस बात पर जोर देता है कि गैंडों के अस्तित्व के लिए जलवायु परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण कारक है। 
  • अफ़्रीका में जलवायु संबंधी सूखा मानव और वन्य जीवन दोनों को प्रभावित कर रहा है, जिससे जल संसाधनों पर संघर्ष बढ़ रहा है। परिणामतः आर्थिक कठिनाइयों के कारण अवैध शिकार बढ़ सकता है, जिससे गैंडे और अधिक खतरे में पड़ सकते हैं।
  • फसलों और पशुधन के नुकसान से उत्पन्न गरीबी के कारण आय अर्जित करने के तरीके के रूप में अवैध शिकार में वृद्धि हो सकती है। 
  • शुष्क परिस्थितियों के कारण जंगल की आग में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे निवास स्थान का नुकसान हो सकता है।
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसमी बाढ़ों के कारण पहले से ही कुछ बड़े एक सींग वाले गैंडे अस्थायी द्वीपों पर फंस गए हैं या डूब गए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- भारत में पाए जाने वाले गैंडों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. इनका एक मात्र निवास स्थान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है। 
  2. भारत में लगभग 3,262 गैंडे मौजूद हैं। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे गैंडों के अवैध शिकार चिंताजनक विषय है? इसके समाधान के उपाय सुझाएँ।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X