New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

WFI का निलंबन

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, WFI, UWW, IOA
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों-

खेलों के लिए विश्व शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित कर दिया है।

WRESTLING

प्रमुख बिंदु-

  • UWW ने मुख्य रूप से अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराने के लिए WFI को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
  • निलंबन का प्रभाव-
  • भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा नियुक्त तदर्थ समिति को UWW के पत्र के अनुसार एक निर्वाचित निकाय की अनुपस्थिति में डब्ल्यूएफआई चला रही है।
    • पहलवान और उनके सहयोगी कर्मी; जैसे कोच, सहायक कोच, खेल चिकित्सक,मालिशिया आदि सभी UWW के स्वीकृत कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अधिकृत हैं, हालांकि वे यूडब्ल्यूडब्ल्यू ध्वज के तहत ऐसा करेंगे।
    • यानी भारतीय पहलवान सितंबर में बेलग्रेड में विश्व चैंपियनशिप सहित UWW प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं।
    • कोई भारतीय पहलवान स्वर्ण पदक जीतता है तो राष्ट्रगान नहीं बजाया जाएगा।
  • चुनाव में देरी के कारण-
    • तत्कालीन डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषन सिंह और अन्यके खिलाफ यौन उत्पीड़न,वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक चूक के आरोप लगाए गए थे। इसके विरोध में लम्बे समय तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
    • 16 अप्रैल को घोषणा की गई कि WFI के चुनाव, जो फरवरी में होने वाले थे, 7 मई को होंगे।
    • WFI के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग के लिए पहलवान फिर विरोध स्थल पर लौट आए।
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और UWW दोनों ने IOA को निर्धारित समय सीमा के भीतर WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए कहा।
    • 25 जून को गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा और फिर 11 अगस्त को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्णयों में चुनावों पर रोक महत्वपूर्ण थी।
    • इसलिए UWW को अनुशासनात्मक चैंबर को मौजूदा स्थिति के कारण कम से कम छह महीने के लिए डब्ल्यूएफआई को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए पर्याप्त आधार बना। 

आगे का राह-

देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी से बचाने और एथलीटों को तिरंगे के नीचे प्रतियोगिता करने का अधिकार दिलाने का एकमात्र तरीका WFI का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराना है।

प्रश्न:- निम्नलिखितमें से कौन सा/से कथनसही है/हैं?

  1. UWW ने मुख्य रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कराने के लिए WFI को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
  2. UWW के स्वीकृत कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय उम्मीदवार अधिकृत नहीं होंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित कर दिया है। इससे भारतीय कुश्ती एवं खिलाडियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? समीक्षा करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X