टाटा मोटर्स के पी.बी. बालाजी बने जगुआर लैंड रोवर के पहले भारतीय सीईओ

चर्चा में क्यों ?

टाटा मोटर्स की लग्ज़री वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर ने पी.बी. बालाजी को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वह एड्रियन मार्डेल का स्थान लेंगे,जो वर्ष 2025 के अंत तक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह नियुक्ति कब से प्रभावी होगी?

  • पी.बी. बालाजी 17 नवंबर 2025 से जेएलआर के सीईओ पद का कार्यभार संभालेंगे।
  • एड्रियन मार्डेल 31 दिसंबर 2025 तक संक्रमण काल के दौरान पद पर बने रहेंगे ताकि एक सुचारु नेतृत्व परिवर्तन सुनिश्चित हो सके।

पी.बी. बालाजी:  

बिंदु

विवरण

वर्तमान पद

टाटा मोटर्स के ग्रुप CFO (2017 से)

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

IIT चेन्नई से स्नातक, IIM कोलकाता से MBA

अनुभव

30+ वर्षों का अनुभव (ऑटोमोटिव और FMCG सेक्टर में)

कार्य स्थल

लंदन, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, मुंबई आदि में नेतृत्वकारी भूमिकाएं

भूमिका

टाटा मोटर्स के वित्तीय पुनरुद्धार में अहम योगदान

जगुआर लैंड रोवर (JLR)

  • जगुआर लैंड रोवर एक ब्रिटिश लक्ज़री ऑटोमोबाइल कंपनी है।
  • यह दो प्रमुख ब्रांडों - जगुआर और लैंड रोवर का निर्माण और विपणन करती है।
  • मुख्यालय: व्हिटली, कोवेंट्री, इंग्लैंड।
  • यह कंपनी अब भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई है।
  • टाटा मोटर्स ने इसे 2008 में फोर्ड से खरीदा था।
  • JLR मुख्यतः लक्ज़री, SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण में अग्रणी है।
  • इसकी प्रमुख गाड़ियाँ:
    • Jaguar F-Pace, I-Pace (Electric)
    • Range Rover, Defender, Discovery (Land Rover ब्रांड के अंतर्गत)

प्रश्न. हाल ही में टाटा मोटर्स की किस इकाई ने नए सीईओ की नियुक्ति की है ?

(a) टाटा स्टील

(b) टाटा पावर

(c) टाटा कंज्यूमर

(d) जगुआर लैंड रोवर  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.