New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

टाऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos)

प्रारम्भिक परीक्षा – टाऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 और 3 (वैश्विक भूगोल एवं प्रौद्योगिकी)

संदर्भ

हाल ही में दक्षिणी ध्रुव पर अमेरिकी वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला के खगोलविदों ने पृथ्वी की ओर प्रस्फुटित 7 ताऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos) की खोज की।

Tau-Neutrinos

न्यूट्रिनो (Neutrinos) :- 

  • छोटे-छोटे उप-परमाणु कणों को न्यूट्रिनो कहा जाता हैं। 
  • न्यूट्रिनो को वर्ष 2013 में खोजा गया था।  
  • इनका निर्माण प्रोटॉन ( उप-परमाणु कण) और (परमाणु) नाभिकीय ऊर्जा के परस्पर क्रिया करने  से होता है।
  • न्यूट्रिनो तीन प्रकार के होते हैं: इलेक्ट्रॉन न्यूट्रिनो, म्यूऑन न्यूट्रिनो और ताऊ न्यूट्रिनो (Electron, Muon and Tau)।

विशेषता :-

  • यह आवेश-रहित और द्रव्यमान-रहित कण है।
  • यह उन स्रोतों में उत्पन्न होते हैं, जहां ब्रह्मांडीय किरणें उत्पन्न होती हैं। 
  • ये ब्रह्मांडीय किरण स्रोतों के ट्रेसर होते हैं। 
  • ये कण अंतरिक्ष में बिना किसी बाधा के किसी भी पदार्थ जैसे- तारों, ग्रहों आदि से गुजर सकते हैं।
  • इन कणों को "भूत कण" (Ghost Particles) उपनाम से भी जाना जाता है।
  • न्यूट्रिनो का उत्पादन कॉस्मिक किरणों के समान स्रोतों से होता है। 
    • आकाशगंगा में न्यूट्रिनो और कॉस्मिक किरणों का सबसे संभावित स्रोत सुपरनोवा विस्फोटों के अवशेष हैं। 
  • शोधकर्ताओं द्वारा आकाशगंगा में उत्पन्न होने वाले न्यूट्रिनो को अन्यत्र उत्पन्न होने वाले न्यूट्रिनो से अलग करने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाता है। 

टाऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos) :-

  • यह एक मूलभूत कण है। 
  • इसका प्रतीक चिह्न (τ) है। 
  • यह न्यूट्रिनों के लेप्टॉनों की श्रेणी में आता है। 
  • यह किसी भी चीज़ के साथ मुश्किल से ही संपर्क करते हैं। 
  • आइसक्यूब वेधशाला के खगोलविदों ने टाऊ न्यूट्रिनो का पता लगाने के लिए डिजिटल ऑप्टिकल मॉड्यूल (DOM) के "स्ट्रिंग्स" (केबल) का उपयोग किया। 
  • लगभग 5,150 से अधिक DOM अंटार्कटिक बर्फ के भीतर गहराई में स्थापित किये गए हैं। 
  • बर्फ के साथ न्यूट्रिनो की प्रतिक्रिया से आवेशित कण उत्पन्न होते हैं, जो नीली रोशनी उत्सर्जित करते हैं।

DOMs

  • इसे अलग-अलग DOMs द्वारा पंजीकृत और डिजिटाइज़ किया जाता है।
  • शोधकर्ताओं ने ताऊ न्यूट्रिनो द्वारा उत्पादित छवियों और अन्य पृष्ठभूमि प्रक्रियाओं के कारण बनाई गई तीन छवियों को प्रस्तुत किया है। 
  • इन छवियों के बीच अंतर करने के लिए छवि वर्गीकरण के लिए अनुकूलित कन्वेन्शनल न्यूरल नेटवर्क (CNN) का प्रयोग किया। 
    • CNN तकनीक को वर्ष 2011 और वर्ष 2020 के बीच एकत्र किए गए दस वर्षों के आइसक्यूब डेटा पर प्रयोग किया गया। 
  • इसके परिणामस्वरूप 7मजबूत ताऊ न्यूट्रिनो का पता लगाया गया।
  • इससे हमें दूर के ब्रह्मांड के बारे में और अधिक समझने में सहायता मिलेगी। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : टाऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos)के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. ये परमाणुओं के आवेश-रहित और द्रव्यमान-रहित कण है।
  2. यह न्यूट्रिनों के लेप्टॉनों की श्रेणी में आता है। 
  3. हाल ही में दक्षिणी ध्रुव पर स्थित आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला के खगोलविदों ने पृथ्वी की ओर प्रस्फुटित 7 टाऊ न्यूट्रिनो (Tau Neutrinos) की खोज की।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : The Indian EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR