New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

टेट्राटेनियम मनीलालिएनम : पश्चिमी घाट की नई वनस्पति खोज

वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में केरल के इडुक्की जिले में स्थित एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में टेट्राटेनियम मनीलालिएनम (Tetrataenium manilalianum) नामक एक नई पौध प्रजाति की खोज की है।

टेट्राटेनियम मनीलालिएनम के बारे में

  • यह पौधा गाजर कुल (Umbelliferae/Apiaceae) से संबंधित है। यह केवल ऊँचाई वाले घास के मैदानों में शोला वनों के किनारे पाई जाती है।
  • इस प्रजाति का नाम प्रो. के. एस. मनीलाल के सम्मान में रखा गया है जो एक प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक और भारतीय एंजियोस्पर्म वर्गीकरण संघ (Indian Association for Angiosperm Taxonomy) के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं।
  • यह पौधा सफेद फूलों और भूमिगत राइजोम वाला है। यह केवल मानसून के दौरान अंकुरित होता है और फूलता है।
  • यह गाजर कुल की 48वीं ज्ञात प्रजाति है जिसमें गाजर, धनिया, जीरा, सौंफ व अजवायन जैसे पौधे शामिल हैं।
  • यह अपने प्रकार की दुनिया में पहली प्रजाति है जिसकी पहचान की गई है।

Tetrataenium-manilalianum

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR