New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

कोलोराडो नदी (The Colorado River)

चर्चा में क्यों ? 

  • वाशिंगटन विश्वविद्यालय के एक हालिया अध्ययन ने यह समझाने की कोशिश की है कि कोलोराडो नदी का अरबों लीटर पानी लेक मीड और लेक पॉवेल जैसे प्रमुख जलाशयों तक पहुँचने से पहले ही क्यों कम हो जाता है।

कोलोराडो नदी के जलस्तर में कमी के कारक ? 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोध ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पानी केवल वाष्पीकरण (Evaporation) से नहीं कम हो रहा है, बल्कि इसके पीछे पारिस्थितिकीय साइफनिंग (Ecological Siphoning) जैसे गंभीर कारण हैं: 

  • बढ़ता शुष्कीकरण (Aridification) : जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान ने सामान्य सूखे को एक स्थायी अकाल जैसी शुष्कता में बदल दिया है।  
  • समय से पहले सक्रिय होती वनस्पतियाँ : गर्म होते वसंत के कारण पहाड़ों की हरियाली समय से पहले उग जाती है। ये पेड़-पौधे और जंगल जैविक पंप की तरह कार्य करते हैं और पिघलती बर्फ के पानी को नदी तक पहुँचने से पहले ही सोख लेते हैं। 
  • स्वच्छ आकाश का नकारात्मक प्रभाव : बादलों की कमी और सीधी धूप के कारण पौधों की पानी की खपत बढ़ गई है, जिससे वे बर्फ के पानी का उपयोग स्वयं को ठंडा रखने के लिए करने लगे हैं।  
  • वाष्प दाब की न्यूनता (Vapour Pressure Deficit) : गर्म हवा मिट्टी और बर्फ की नमी को इतनी तेजी से सोख रही है कि बर्फबारी पूरी होने के बावजूद, जलाशयों तक केवल 50% पानी ही पहुँच पाता है।  

कोलोराडो नदी के बारे में  

  • कोलोराडो नदी लगभग 2,330 किमी (1,450 मील) लंबी  है।
  • यह उत्तरी अमेरिका के सर्वाधिक शुष्क इलाकों के लिए मीठे पानी का मुख्य स्रोत है, जो न केवल कृषि और बिजली (जलविद्युत) की जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि करीब 4 करोड़ लोगों की जलापूर्ति का आधार भी है। 

भौगोलिक विस्तार और मार्ग  

  • इस नदी का उद्गम कोलोराडो के रॉकी माउंटेन नेशनल पार्क में स्थित ला पाउड्रे पास (La Poudre Pass) से होता है, जो समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।  
  • यह विशाल नदी लगभग 2.5 लाख वर्ग मील के दायरे में फैली हुई है, जिसमें अमेरिका के 7 राज्य और मेक्सिको के 2 राज्य शामिल हैं। 

क्षेत्रीय वर्गीकरण 

  • ऊपरी बेसिन (Upper Basin) : कोलोराडो, यूटा, व्योमिंग और न्यू मैक्सिको। 
  • निचला बेसिन (Lower Basin) : एरिजोना, नेवादा और कैलिफोर्निया।
  • मेक्सिको के सोनोरन रेगिस्तान से गुजरते हुए, यह नदी अंततः कैलिफोर्निया की खाड़ी में विलीन हो जाती है।  

प्रमुख सहायक नदियाँ 

  • ऊपरी क्षेत्र : ग्रीन नदी (सबसे प्रमुख), सैन जुआन, गनिसन, डोलोरेस और रोरिंग फोर्क।
  • निचला क्षेत्र : गिला (Gila), लिटिल कोलोराडो, वर्जिन और बिल विलियम्स। 

विशिष्ट पहचान और संरचनाएँ 

  • ग्रैंड कैन्यन : करोड़ों वर्षों तक भूगर्भीय परतों को तराश कर इस अद्भुत घाटी को आकार देने का श्रेय कोलोराडो नदी को ही जाता है। 
  • हॉर्सशू बेंड : एरिजोना में स्थित यह स्थान अपने 270-डिग्री के जादुई मोड़ और 1,000 फीट गहरी खाई के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 
  • विशाल जलाशय : अमेरिका के दो सबसे बड़े कृत्रिम जलाशय - लेक मीड (हूवर बांध) और लेक पॉवेल (ग्लेन कैन्यन बांध) इसी नदी पर निर्मित हैं। 
  • जल प्रबंधन (The Law of the River) : नदी के जल के बँटवारे को 1922 के कोलोराडो नदी समझौते जैसे कई जटिल कानूनों और अंतरराष्ट्रीय संधियों के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR