New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ट्रांसजेंडर रेशमा पटना विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य

प्रारम्भिक परीक्षा – ट्रांसजेंडर रेशमा पटना विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ:

  • कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ट्रांसजेंडर रेशमा प्रसाद को तीन वर्ष के लिए पटना विश्वविद्यालय की सीनेट का सदस्य मनोनीत किया है।

senate-member

प्रमुख बिंदु  

  • रेशमा भारत के किसी विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। 
  • यह फैसला ट्रांसजेंडर्स के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान में महत्वपूर्ण फैसला है।
  • इस पहल से ट्रांसजेंडरों में सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रवृत्ति का विकास होगा, जिससे समाज में समानता स्थापित हो पायेगी। 
  • रेशमा के सीनेट का सदस्य बनने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ट्रांसजेंडर की समस्याएँ सामने आ सकेंगी और उनके समाधान के बेहतर प्रयास किए जा सकेंगे।

रेशमा : परिचय

  • यह बिहार के पटना की निवासी हैं। ये अपनी सामाजिक संस्था दोस्ताना सफर के माध्यम से ट्रांसजेंडर्स के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। 
  • इनके प्रयास से पटना के खगौल में सरकार ने आश्रयविहीन ट्रांसजेंडर्स के लिए गरिमा गृह की स्थापना की है। 
  • ये ट्रांसजेन्डर्स के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विगत कई वर्षों से लगातार प्रयासरत हैं। 
  • इन्होंने बिहार का पहला (पटना में) ट्रांसजेंडर सतरंगी दोस्ताना  रेस्टोरेंट खोला है। यहां के सभी कर्मचारी ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में किस ट्रांसजेंडर को पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है?

(a)  गौरी सावंत  

(b)  रेशमा प्रसाद 

(c)  जोयिता मंडल

(d)  मनाबी बंदोपाध्याय

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ट्रांसजेंडर्स के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X