New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों-

  • दक्षिण कोरियाई पुलिस के अनुसार, संदिग्ध उत्तर कोरियाई हैकरों ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच  होने वाले उल्ची फ्रीडम शील्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास को निशाना बनाते हुए हमले का प्रयास किया है।

मुख्य बिंदु-

  • परमाणु-सशस्त्र के बढ़ते खतरों का मुकाबला करने के लिए दक्षिण कोरिया और अमेरिका 21 से 31 अगस्त तक वार्षिक उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास शुरू करेंगे।
  • उत्तर कोरिया ऐसे अभ्यासों को आक्रमण के रिहर्सल के रूप में देखता है और उसने बार-बार चेतावनी दी है कि वह जवाब में कार्रवाई कर सकता है।
  • ग्योंगगी नंबू प्रांतीय पुलिस एजेंसी के अनुसार, हैकर्स किमसुकी नामक उत्तर कोरियाई समूह से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने दोनों सहयोगियों के संयुक्त अभ्यास सिमुलेशन केंद्र में काम करने वाले दक्षिण कोरियाई कर्मकारों पर लगातार दुर्भावनापूर्ण ई-मेल हमले किए। 
  • बयान के अनुसार, पुलिस और अमेरिकी सेना की संयुक्त जांच में पाया गया कि नवीनतम हमले में इस्तेमाल किया गया आईपी पता 2014 में दक्षिण कोरिया के परमाणु रिएक्टर ऑपरेटर के खिलाफ हैक में पहचाने गए आईपी पते से मेल खाता है।
  • किमसुकी हैकर्स वांछित जानकारी प्राप्त करने के लिए "स्पीयरफ़िशिंग" रणनीति का उपयोग करते हैं और ईमेल में एम्बेडेड दुर्भावनापूर्ण अनुलग्नक भेजते हैं।
  • 2020 में अमेरिकी साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी के निष्कर्षों के अनुसार, किमसुकी को संभवतः उत्तर कोरियाई शासन द्वारा एक वैश्विक खुफिया जानकारी एकत्र करने का मिशन सौंपा गया है।
  • माना जाता है कि यह समूह 2012 से सक्रिय है और दक्षिण कोरिया, जापान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यक्तियों एवं संगठनों को लक्षित करता है, जो कोरियाई प्रायद्वीप, परमाणु नीति और प्रतिबंधों से संबंधित विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास किन दो देशों के मध्य आयोजित किया जाएगा?

(a) रूस-चीन

(b) चीन-उत्तर कोरिया

(c) अमेरिका-दक्षिण कोरिया

(d) जर्मनी- यूक्रेन

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में उत्तर कोरिया के हैकरों द्वारा उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास से संबंधित जानकारी चुराने का प्रयास किया गया। क्या यह वैश्विक तनाव में वृद्धि करेगा? समीक्षा करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X