New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वज्र प्रहार 2023 (Vajra Prahar 2023)

प्रारंभिक परीक्षा –वज्र प्रहार 2023 (Vajra Prahar 2023)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

भारत व अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार 2023'मेघालय के उमरोई में 21 नवंबर 2023  से प्रारंभ हुआ।

VajraPrahar2023

प्रमुख बिंदु 

  • भारतीय-अमेरिकी विशेष बलों का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 'वज्र प्रहार 2023 का 14वां संस्करण 21 नवंबर से 11 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास में अमेरिकी दल का प्रतिनिधित्व प्रथम विशेष बल समूह (1st Special Forces Group) के जवान और भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व पूर्वी कमान के विशेष बल (Special Forces personnel) के जवान कर रहे हैं।
  • 'वज प्रहार' अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में युद्ध कौशल के सर्वोत्तम तरीकों एवं अनुभवों को साझा करना है।
  • इस अभ्यास के अंतर्गत  दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां संयुक्त रूप से पहाड़ी इलाकों में पारंपरिक एवं अपरंपरागत परिदृश्यों में विशेष कार्रवाई, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों तथा हवाई अभियानों की एक श्रृंखला में योजना के अनुसार भाग लेंगी और अभ्यास करेंगी।
  • वज्र प्रहार अभ्यास को दोनों देशों की विशेष सैन्य टुकड़ियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान करने और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने के लिए एक तंत्र के रूप में विकसित किया गया है। 
  • यह भारत और अमेरिका की सेनाओं के मध्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने तथा रक्षा सहयोग को सशक्त करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।
  • इस संयुक्त अभ्यास का पहला संस्करण 2010 में आयोजित किया गया था।
  • भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास का 13वां संस्करण बकलोह (हिमाचल प्रदेश) के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था।

भारत-अमेरिका के मध्य होने वाले सैन्याभ्यास: 

  • थल सेना :वज्र-प्रहार एवं युद्ध अभ्यास
  • वायु सेना: कोप इंडिया
  • अमेरिका का बहुपक्षीय वायु सेना अभ्यास: रेड फ्लैग
  • नौसेना: पैसेज सैन्य अभ्यास 
  • भारत, अमेरिका और जापान के बीच त्रिपक्षीय अभ्यास: मालाबार अभ्यास 

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. 'वज्र प्रहार संयुक्त अभ्यास का पहला संस्करण 2010 में आयोजित किया गया था।
  2. भारत व अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार 2023'मेघालय के उमरोई में 21 नवंबर 2023  से प्रारंभ हुआ।
  3. भारत एवं अमेरिका का बहुपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास का नाम  रेड फ्लैग है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत-अमेरिका के मध्य होने वाले प्रमुख सैन्याभ्यास के सामरिक महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR