New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वार्या : डिस्टिल्ड वीडियो मॉडल

संदर्भ 

  • हाल ही में एआई-नेटिव ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी अवतार (एवीएटीएएआर) ने भारत के अगली पीढ़ी के उपयोगकर्ताओं के लिए फ्रंटियर वीडियो एआई को किफायती, सुलभ और प्रासंगिक बनाने के लिए बनाया गया एक डिस्टिल्ड वीडियो मॉडल वार्या के लॉन्च की घोषणा की।  

वार्या : डिस्टिल्ड वीडियो मॉडल के बारे में  

  • वार्या को भारत के विविध सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, न कि भारत की किसी सामान्यीकृत अवधारणा के आधार पर। 

उद्देश्य: 

  • इस मॉडल का उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों, त्योहारों, समुदायों, खान-पान, पहनावे, सार्वजनिक स्थानों और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सांस्कृतिक रूप से समृद्ध दृश्य प्रस्तुतियां तैयार करना और उन्हें समझना है।  
  • चाहे गांव की कक्षा में शिक्षक द्वारा दृश्य पाठ तैयार करना हो, एमएसएमई द्वारा उत्पाद विज्ञापन बनाना हो, या वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक जानकारी प्राप्त करने वाला नागरिक हो, वार्या का उद्देश्य एक सरल विचार को एक मार्मिक कहानी में बदलना है। 
  • इंडिया एआई मिशन के सहयोग से विकसित वार्या एक ऐसी तकनीक का उपयोग करता है जो वीडियो निर्माण को 50 चरणों से घटाकर 4 चरणों तक सीमित कर देती है, जबकि आउटपुट की गुणवत्ता लगभग समान बनी रहती है। 
  • अवतार के आंतरिक अनुमान-लागत बेंचमार्क के अनुसार, वार्या 0.48 रुपये प्रति सेकंड की लागत पर वीडियो बना सकता है, जो इसे कई प्रमुख वैश्विक वीडियो मॉडलों की तुलना में 10 गुना अधिक लागत-कुशल बनाता है। 
  • उत्पाद अनुभव को एक सरल वादे के आधार पर तैयार किया गया है: विचार → वीडियो → कहानी। उपयोगकर्ता अपना विचार टाइप सकते हैं, छवि अपलोड कर सकते हैं, वीडियो बना सकते हैं और अतिरिक्त क्लिप के माध्यम से कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं। एक ही प्रॉम्ट एक पाठ, एक विज्ञापन, एक मार्गदर्शिका, एक फिल्म या एक स्मृति का रूप ले सकता है। 

अवतार के बारे में :

  • अवतार एक एआई-नेटिव ट्रान्सफॉर्मेशन कंपनी है, जो डोमेन-विशिष्ट एआई उत्पाद बनाती है। 
  • ये उत्पाद उद्यमों को दक्षता बढ़ाने, नए परिचालन मॉडल विकसित करने और सुरक्षित बौद्धिक सम्पदा आधारित क्षमताएं निर्मित करने में मदद करते हैं। कंपनी उच्च विकास वाले बाजारों में वास्तविक व्यावसायिक और उपभोक्ता उपयोग के मामलों में एआई के अनुप्रयोग पर केंद्रित है। 

डिस्टिल्ड वीडियो जनरेशन क्या है

  • डिस्टिल्ड वीडियो जनरेशन मशीन लर्निंग की एक मॉडल कम्प्रेशन तकनीक है, जिसमें एक कॉम्पैक्ट स्टूडेंट मॉडल एक बड़े, धीमे टीचर मॉडल के आउटपुट को दोहराता है, जिससे अनावश्यक गणनाओं को खत्म करते हुए क्षमताओं का हस्तानांतरण होता है।
  • मानक वीडियो मॉडल स्वच्छ आउटपुट देने से पहले 50 से अधिक शोर वाले चरणों से गुजरते हैं। डिस्टिलेशन तकनीक स्टूडेंट मॉडल को अधिकांश चरणों को छोड़ना सिखाती है और कुछ ही पुनरावृत्तियों में समान गुणवत्ता प्रदान करती है।
  • वार्या ने इस महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि को भारत में पहली बार वीडियो जनरेशन के क्षेत्र में लागू किया है, जिससे उन्नत गुणवत्ता वाले वीडियो जनरेशन किफायती, तेज और बहुत बड़ी आबादी के लिए सुलभ बन गए हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR