New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

वेदिका भंसाली ने यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ जीती

चर्चा में क्यों ?

  • भारत की होनहार गोल्फर वेदिका भंसाली ने अमेरिका के पाइनहर्स्ट विलेज में आयोजित यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। 
  • इन्होंने लड़कियों की 9 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  • इन्होंने जापान की एमी मिनामी को एक शॉट से और अमेरिका की ऑड्रे झांग को दो शॉट से पीछे छोड़ दिया।

एक साल में चौथे स्थान से चैंपियन तक का सफर

  • पिछले वर्ष वेदिका इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थीं।
  • इस वर्ष उन्होंने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार दिखाया और विश्व मंच पर चैंपियन बनकर उभरीं।

भारत के लिए दोहरी खुशी: आइदा थिमैया तीसरे स्थान पर

  • बेंगलुरु की एक और गोल्फर आइदा थिमैया ने 11 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • आइदा का स्कोर 75-68-66 रहा, जिसमें उनका अंतिम राउंड (66) खासतौर पर शानदार रहा – जिसमें उन्होंने 6-अंडर का स्कोर किया।
  • भारत के लिए यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं के उभरने का प्रतीक बन गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चमक

  • वेदिका की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि भारत के गोल्फ इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
  • यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारत की युवा पीढ़ी अब गोल्फ जैसे खेलों में भी विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है।

प्रश्न :-वेदिका भंसाली ने किस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा?

(a) जूनियर एशियन गोल्फ कप

(b) यूएस ओपन जूनियर चैम्पियनशिप

(c) यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ

(d) वर्ल्ड गर्ल्स गोल्फ ओलंपियाड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR